इशारे से मर्दों को बुलातीं, फिर ऑटो के अंदर चंद सेकेंड में कर देतीं कांड… दो शातिर बहनों की कहानी सुन पुलिस भी हैरान

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने दो शातिर बहनों को लूटपाट के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों बहनें एक ऑटो में सवार होकर निकलतीं. राह में कोई पुरुष सवारी मिलती तो उसे अपने साथ ऑटो में बैठा लेतीं. फिर मौता मिलते ही उनसे लूटपाट करतीं और ऑटो से धक्का देकर गिरा देतीं. इस कांड में ऑटो ड्राइवर भी उनका साथ देता था. पुलिस ने उस ऑटो ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है.

मामला ताजगंज थाने का है. पुलिस को कई दिनों से इन दो बहनों के बारे में शिकायत मिल रही थी. जांच करने पर पता चला कि दो शातिर बहनें एक ऑटो ड्राइवर की मदद से लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रही हैं. जल्द ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पहले तो ये तीनों पुलिस को गुमराह करते रहे. लेकिन सख्ती से पूछताछ में टूट गए. सारा गुनाह कबूल लिया.

दोनों बहनें शाहगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली हैं. आरोपी बहनों ने बताया- हमने ये सब बंटी-बबली फिल्म देखकर सीखा. हम दोनों शिकार की तलाश में घर से सजधज कर निकलतीं. अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ देती थीं. राहगीरों से मोबाइल लेकर अपने दोस्त एक ऑटो चालक को बुलाती थीं, फिर उसके ऑटो के बैठ कर पूरे शहर में घूमती थीं. रास्ते में सवारी बैठती तो दोनों उसके अपने बीच की सीट में बैठाती थीं.

लड़कों को करतीं टारगेट

फिर मौका मिलते ही दोनों सवारी के गले से सोने की चैन और मोबाइल फोन चोरी कर लेतीं. कभी-कभी एक बहन अपने हुस्न के जाल में लड़कों को भी फंसाती और फिर उनसे ठगी करतीं. इस काम के लिए दोनों बहनेंऑटो चालक को 4 से 5 हजार रुपए भी देती थीं. दोनों बहनें बोलीं- हम ज्यादातर अकेले पुरुष को टारगेट पर लेतीं. क्योंकि उन्हें लूटना आसान होता है.

जेल भेजने की तैयारी

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आज उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा. साथ ही उनके पास से सोने के आभूषण के साथ ऑटो भी बरामद किया है. मामले में आगामी जांच जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |