आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, शादी से लौट रहे 5 डॉक्टरों की मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. इसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 5 डॉक्टरों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी डॉक्टर्स लखनऊ से लौट रहे थे, तभी बुधवार को तड़के 3 बजे के करीब तेज स्कार्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई. इसके बाद पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई और इतना बड़ा हादसा हो गया.

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर सभी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी डॉक्टर्स सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से पीजी की स्टडी कर रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही यूनिवर्सिटी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया है. पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे के आसपास कंट्रोल रुम पर हादसे की सूचना मिली थी.

शादी से लौट रहे थे सभी डॉक्टर्स

सड़क हादसे में मौत का शिकार बने पांचो डॉक्टर्स की पहचान 29 वर्षीय आगरा के डॉ.अनिरुद्ध वर्मा, न्यू कैंपस रिम्स सैफई के डॉ.संतोष कुमार मौर्य, मुरादाबाद के डॉ.जयवीर सिंह, मोतीपुर कन्नौज के डॉ अरुण कुमार और बरेली के डॉ. नरदेव के रूप में हुई है. सभी लखनऊ से किसी शादी से लौट रहे थे. इसी दौरान डॉक्टरों की कार एक्सप्रेस वे पर बीच के डिवाइडर को तोड़ दूसरी तरफ जा पहुंची और तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई.

हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ. स्कार्पियो का नंबर 80 HB 0703 है, जबकि जिस ट्रक की चपेट में कार आई. उसका नंबर RJ 09 CD 3455 है. इस भीषण हादसे का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतकों के पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दुख जाहिर किया. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |