सपा नेताओं का डेलिगेशन आज नहीं जाएगा संभल, राहुल गांधी जल्द करेंगे दौरा

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा की घटना के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगले एक-दो दिन के अंदर हिंसा की आग में झुलसे संभल का दौरा करने वाले हैं. हालांकि समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अपना आज (मंगलवार) का संभल दौरा स्थगित कर दिया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही संभल जाने की योजना बना रहे हैं. उत्तर प्रदेश से सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने बताया कि वह (राहुल गांधी) कल या परसों संभल जाएंगे. इस बीच संभल जाने वाला समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के संभल जाने का कार्यक्रम टल गया है. पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, सपा के प्रतिनिधिमंडल को आज संभल जाना था.

लेकिन प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य अब दिल्ली के लिए रवाना होंगे. राजधानी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सलाह मशविरे के बाद ही प्रतिनिधिमंडल संभल जाएगा. नई तारीखों का अभी ऐलान नहीं किया गया है.

इससे पहले समाजवादी पार्टी के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के संभल दौरे पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा, “हम वहां पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार को देखने जाएंगे. हम घटना में मारे गए युवाओं के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे. क्या पुलिस कभी अपने किए की जिम्मेदारी लेती है?. आजकल पुलिस के पास अवैध हथियार और सरकारी हथियार दोनों होते हैं. पुलिस फायरिंग के लिए दूसरे (अवैध) हथियार का इस्तेमाल करती है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |