प्राइवेट इंजीनियर नहीं, सरकारी वाला चाहिए… दुल्हन ने लौटा दी बारात, हर महीने कमाता था सवा लाख

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक शादी अजीबोगरीब वजह से टूट गई. एक युवती ने शादी के मंडप में दूल्हे से शादी करने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि वह सरकारी नौकरी नहीं करता था. हालांकि, लड़का इंजीनियर था. लेकिन लड़की की जिद को देखते हुए लड़के वाले बिना दुल्हन के घर लौट गए.

लड़के के परिवारवाले छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के रहने वाले हैं. हालांकि, वर्तमान में कन्नौज में रेंट के मकान में पूरा परिवार रहता है. एक बिचौलिए ने फर्रुखाबाद की एक युवती से शादी तय कराई थी. ऐसे आरोप लग रहे हैं कि लड़कीवालों को बताया गया था कि लड़का सरकारी इंजीनियर है. उसके 20 बीघा जमीन हैं.

जयमाला के बाद लड़की को पता चला हकीकत

फर्रुखाबाद के गंगा गली स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात आई थी. लड़कीवालों ने भी काफी खुश होकर बारातियों का स्वागत किया. उन्हें भोजन कराया. देर रात जयमाला कार्यक्रम भी धूमधाम से संपन्न हो गया. इसी बीच, रात एक बजे दुल्हन को पता चला कि लड़का प्राइवेट नौकरी करता है. इसके बाद वह भड़क गई और शादी करने से साफ इनकार कर दिया.

प्राइवेट नौकरी करने वाले से नहीं करेगी शादी

लड़केवालों ने जब दुल्हन से शादी न करने की वजह जानी तो उसने साफ कह दिया कि वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करेगी जो प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. काफी देर तक मान-मनौव्वल चलता रहा, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही. लड़की यही बार-बार कहती रही कि उससे क्यों झूठ बोला गया.

1,20,000 रुपए प्रति माह कमाता था दूल्हा

दूल्हे ने बताया कि वह सिविल इंजीनियर है. वह ठीक-ठाक कमाता है. उसकी सैलेरी 1,20,000 रुपए प्रति माह है. इसके लिए उसने दुल्हन को अपनी सैलेरी स्लिप भी दिखाई. लेकिन दुल्हन पर इसका असर नहीं हुआ. इसके लिए वहीं पर पंचायत भी हुई. इसके बाद फैसला हुआ कि दोनों पक्षों की ओर से जो लेन-देन हुआ है, उसे लौटा दिया जाए. अंत में मायूस होकर लड़केवाले घर लौट गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |