11 साल पहले कृपालु जी महाराज का हादसे में निधन, अब बेटी की भी एक्सीडेंट में मौत; बनवाया था वृंदावन का प्रेम मंदिर

उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस पर रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार डंपर ने दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में वृंदावन के संत और जगदगुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई, वहीं कृपालु जी महाराज की दो छोटी बेटियां भी गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा ग्रेटर नोएडा के दनकौर के पास हुआ है.

जगद्गुरु कृपालु परिषद ने हादसे की पुष्टि की है. 75 वर्षीय विशाखा त्रिपाठी अपनी बहन श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी सहित अन्य 5 लोगों के साथ दो कारों में सवार होकर वृंदावन से रविवार की सुबह दिल्ली के लिए निकली थीं. इसी बीच, नोएडा के दनकौर में एक डंपर ने दोनों कारों में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई. डॉ विशाखा त्रिपाठी वृंदावन के प्रेम मंदिर की अध्यक्ष थीं.

जगदगुरु कृपालु जी महाराज का हादसे में हुआ था निधन

विशाखा त्रिपाठी के पिता जगदगुरु कृपालु जी महाराज का निधन भी एक हादसे में हुआ था. साल 2013 में प्रतापगढ़ के मनगढ़ आश्रम की छत से जगदगुरु कृपालु जी महाराज गिर गए थे और जख्मी हो गए. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. ब्रेन हेमरेज होने की वजह से वे कोमा में चले गए थे. 15 नवंबर, 2013 को अस्पताल में ही 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

प्रेम मंदिर को बनने में 11 साल लगे थे

कृपालु जी महाराज ने वृंदावन में प्रेम मंदिर को बनवाया था. इनके बारे में कहा जाता है कि इन्होंने कभी भी कोई शिष्य नहीं बनाया, लेकिन उनके लाखों अनुआयी हैं. प्रेम मंदिर मंदिर श्री कृष्ण राधा और राम-सीता को समर्पित है. मंदिर का निर्माण जनवरी 2001 में शुरू हुआ और 11 सालों में बनकर तैयार हुआ. इस मंदिर का उद्घाटन 17 फरवरी 2012 को हुआ था.

54 एकड़ में फैला है प्रेम मंदिर

ऐसा कहा जाता है कि प्रेम मंदिर को बनवाने में लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च हुए. इटैलियन करारा संगमरमर का इस्तेमाल हुआ है. मंदिर 54 एकड़ में फैला है. मंदिर परिसर के भीतर फव्वारे लगे हैं. इसके अलावा कृष्ण के गोवर्धन लीला, कालिया नाग दमन लीला सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी लगी हुई हैं. मंदिर में 94 स्तम्भ हैं, जिनपर भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाएं प्रदर्शित हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |