किरणपाल मर्डर केस: दिल्ली में बदमाश रॉकी का एनकाउंटर, ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की कर दी थी हत्या

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में कांस्टेबल किरणपाल की 23 नवंबर को हत्या कर दी गई थी. अब पुलिस ने इस मर्डर केस के आरोपी रॉकी उर्फ राघव का एनकाउंटर कर दिया है. एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार करने गई टीम पर बदमाश रॉकी ने फायरिंग शुरू कर दी. ऐसे में स्थानीय पुलिस और स्पेशल सेल की ज्वाइंट टीम को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई.

एक अधिकारी ने बताया कि 23 नवंबर की देर शाम दिल्ली पुलिस को मुख्य आरोपी के ठिकाने के बारे में सूचना मिली, जिसकी पहचान संगम विहार के डी ब्लॉक निवासी राघव उर्फ ​​रॉकी के रूप में हुई. स्पेशल सेल, नारकोटिक्स सेल और साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की एक ज्वाइंट टीम सूचना के बाद संगम विहार को सूरजकुंड रोड से जोड़ने वाले इलाके में गई.आरोपी की पहचान की गई.

बदमाश के पास से पिस्टल और कारतूस मिले

पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पूछताछ के लिए आत्मसमर्पण करने को कहा. इस बीच, रॉकी ने अपनी पिस्टल से पुलिस की टीम पर गोली चला दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके कारण रॉकी गोली लगने से घायल हो गया. उसे तुरंत ईएसआईसी अस्पताल, ओखला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. घटनास्थल से आरोपी के पास से .32 बोर की पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

गोविंदपुरी में वारदात को अंजाम दिया गया

22/23 की दरमियानी रात में कांस्टेबल किरणपाल, कांस्टेबल बनई सिंह और कांस्टेबल सुनील के साथ दक्षिण पूर्वी जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में आर्य समाज मंदिर के पास एक पुलिस बूथ पर तैनात थे. सुबह करीब 4:45 बजे कांस्टेबल सुनील किसी आधिकारिक काम से बूथ से बाहर निकले. वापस लौटने पर कांस्टेबल किरणपाल गायब मिले और उनका फोन भी नहीं उठा.

शरीर पर थे गहरे जख्म के निशान

पुलिसकर्मियों को कांस्टेबल किरणपाल गोविंदपुरी के पास गली नंबर 13 में जख्मी अवस्था में मिले. उनके ऊपर चाकू से हमला किया गया था. वह बेहोशी की हालत में थे. घायल कांस्टेबल को मजीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया. इस मामले दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और क्राइम ब्रांच की टीम ने कृष और दीपक नाम के आरोपियों को पहले पकड़ लिया था. इन्होंने ही पूछताछ में रॉकी का नाम बताया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |