दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट देते ही बिगड़ गई दोस्त की तबीयत, स्टेज पर ही हो गई मौत

आंध्र प्रदेश के कर्नूल में एक शादी समारोह में दिल दहला देने वाली घटना घटी. यहां शादी समारोह में शामिल होने आए दूल्हे के दोस्त की स्टेज पर ही हार्टअटैक से मौत हो गई. घटना पेनूमाडा गांव की है. यहां बेंगलुरु से एक वामसी नामक युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंचा था. शादी के दौरान वह अन्य दोस्तों के साथ स्टेज पर चढ़ा. दूल्हा-दुल्हन को शादी की बधाई दी और गिफ्ट भी दिया. जैसे ही दूल्हा गिफ्ट खोलने लगा वामसी की अचानक से तबीयत बिगड़ी और उसकी वहीं मौत हो गई.

दरअसल, वामसी को हार्टअटैक आया था. दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि युवक की पहले ही मौत हो चुकी है. इससे शादी समारोह मातम में तब्दील हो गया. दूल्हे समेत सभी को मानो एक झटका सा लगा. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में दिखा- स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं. वहीं दूल्हे के दाईं ओर उसके कुछ दोस्त भी मौजूद हैं.

कैमरे में कैद लाइव मौत

सभी दोस्तों ने मिलकर दूल्हे को शादी का गिफ्ट दिया. जैसे ही दूल्हा गिफ्ट खोलने लगा, बगल में खड़े उसके दोस्त वामसी की तबीयत बिगड़ने लगी. यह देख बाकी के दोस्तों ने उसे संभालने की कोशिश की. लेकिन वामसी की सांसें वहीं पर दोस्तों के सामने ही थम गईं. एक उम्मीद से दोस्त उसे अस्पताल भी लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टर बोले- इसे तो हार्टअटैक आया था, जिस कारण इसकी पहले ही मौत हो चुकी है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हुआ है.

अमेजॉन में काम करता था वामसी

25 साल का वामसी बेंगलुरु में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में काम करता था. मौत की खबर सुनकर वामसी के घर वालों की तो मानो पैरों तले जमीन ही खिसक गई. वो लोग अभी तक सदमे में हैं.

पिछले काफी समय से इस तरह के आकस्मिक मौत के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है. छह नवंबर को बेंगलुरू शहर में बीएमटीसी की बस चलाते समय 40 वर्षीय चालक को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी. अगर उस वक्त कंडक्टर बस के ब्रेक न लगाता को शायद बड़ा हादसा हो सकता था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |