“सहयोग से सुरक्षा अभियान” की शुरूआत 15 अगस्त से होगी

      शाजापुर, 11 अगस्त 2020/ कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव एवं रोकथाम के लिए राज्य शासन के निर्देश पर “सहयोग से सुरक्षा अभियान” की शुरूआत 15 अगस्त से की जायेगी। जिले में इसके क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने इस अभियान के लिए सीएमएचओ डॉ. प्रकाश विष्णु फुलम्ब्रीकर को नोडल अधिकारी भी बनाया है।

प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के प्रकरणों के लगातार पाए जाने के कारण अनलॉक के पश्चात विशेष सावधानियों एवं आमजनता के व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता को देखते हुए विभिन्न विभागों के सहयोग से 15 अगस्त 2020 से “सहयोग से सुरक्षा अभियान” चलाया जायेगा। इस अभियान की थीम सहयोग से सुरक्षा है और पंच लाईन “सहयोग और समर्थन से ही विजय-कोरोना समाप्ति का दृढ़ निश्चय” है। अभियान के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अपील जारी की जायेगी। इस अपील को स्थानीय स्तर पर विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य धर्म गुरूओं, नागरिकों, वरिष्ठ जनों, कोरोना वारियर्स, कोरोना से जंग जीतकर आए यौद्धाओं से हस्ताक्षर कराकर जारी की जायेगी। अपील पर अधिक से अधिक लोगों को हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शपथ का वाचन कर शपथ ली जायेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |