कब तक घुटेगा दिल्ली में दम? 10 इलाकों में AQI 400 के पार, अब नहीं मंगा सकेंगे ऑनलाइन पटाखे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर इलाकों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में बना हुआ है. दिल्ली में लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं. गुरुवार की सुबह यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 384 बना रहा. दिल्ली का बवाना, अशोक विहार, आनंद विहार, अलीपुर, नेहरु नगर, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, शादीपुर और पंजाबी बाग़ का एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया. खराब हवा के कारण दिल्ली में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दिया गया है. दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए आर्टिफिशियल बारिश कराए जाने पर विचार कर रही है.

दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद जहरीली बनी हुई है. यहां के लोगों को खतरनाक वायु प्रदूषण का अटैक झेलना पड़ रहा है. बीते कुछ दिनों से यहां की हवा प्रदूषित बनी हुई है. इसके सुधार के लिए दिल्ली सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है. वायु प्रदूषण को देखते हुए राजधानी में पहले ग्रेप-1 लागू किया गया था, जिसके बाद लगातार हवा खराब होने पर दिल्ली में ग्रेप-4 लागू करने का फैसला लिया गया. बीते दो दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक में हल्का सुधार दर्ज किया गया है. हालांकि, दिल्ली का AQI अभी भी खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है.

पटाखों की ऑनलाइन बिक्री तत्काल बंद करने के निर्देश

दिल्ली में हवा में सुधार लाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट और सोशल मीडिया मंचों को राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने दिल्ली के ग्राहकों को पटाखे बेचने से मना किया है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार द्वारा 14 अक्टूबर को जारी किए गए आदेश के तहत राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल एक जनवरी तक सभी तरह के पटाखों के निर्माण, भंडारण और उन्हें फोड़ने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बताया कि 19 नवंबर को ई-कॉमर्स वेबसाइट और सोशल मीडिया मंचों को ई-मेल के माध्यम से निर्देश जारी किए गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |