ट्रैफिक के DSP साहब की हथियार के बल पर बुजुर्ग से घर नाम करवाने की कोशिश, कोर्ट के आदेशपरदर्जहुईFIR

बिहार की राजधानी पटना से ट्रैफिक डीएसपी के धौंस दिखाने का मामला सामने आया है. एक बुजुर्ग का आरोप है कि डीएसपी ने खाकी वर्दी की डर दिखाकर उसके साथ मारपीट की है. साथ ही घर को जबरन लिखवाने के प्रयास भी किए थे. पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो पुलिसकर्मी बुजुर्ग को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं. कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी डीएसपी और उसके साथियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है.

कदमकुआं क्षेत्र के रहने वाले बुजुर्ग विजय कुमार (69) ने आरोप लगाया है कि 9 सितंबर 2024 की शाम करीब 5 बजे वह अपने बीमार बेटे के साथ घर पर बैठे थे, उनकी पत्नी बीमार बेटे को खाना खिला रही थी. उसी वक्त भागलपुर के ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह, कुंदन सिंह, अनीता सिंह और कुछ अन्य लोग अचानक घर में घुस गए और इन सब लोगों ने मुझे और मेरी पत्नी को घेर लिया. इसके बाद वह हमसे मारपीट करने लगे.

पिस्तौल के दम पर कराएं जबरन साइन

आरोपियों ने हमें धमकाते हुए पिस्तौल के दम पर एक हजार रुपए के सादा स्टांप पेपर पर हमारे साइन करवा लिए. जब हमने इस बात की शिकायत थाने में की तो हमारी शिकायत दर्ज नहीं की गई. इसके बाद बुजुर्ग ने थक हारकर कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई. कोर्ट के आदेश होने पर ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार, साधना कुमारी, अनिता सिंह और रौनक प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं.

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

पीड़ित बुजुर्ग विजय कुमार ने बताया कि उन लोगों ने हमें बहुत पीटा, कई बार जबरन हमारा घर अपने नाम पर करने की कोशिश करते रहे. हमने इसकी शिकायत 9 सितंबर 2024 को नजदीकी थाने में की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. दूसरे दिन भी दोपहर 12 बजे अनिता कुमारी, अंशु कुमारी, रौनक कुमार, कुंदन कुमार, अभय प्रताप सिंह और कदमकुआं थाने के तीन पुलिसकर्मी वर्दी में घर आए.

धक्का देते हुए ले गई पुलिस

उन्होंने हमें दोबारा धमकाते हुए कहा कि अगर तुमने घर साधना कुमारी को घर नहीं लिखा, तो हम तुम लोगों को बर्बाद कर देंगे. इसके बाद हम लोगों को जबरन धक्का देते हुए घर से पुलिस थाने ले गए और वहां भी हम पर घर लिखने का दबाव बनाया गया. बुजुर्ग विजय कुमार व्यवहार न्यायालय के सेवानिवृत कर्मी है. वहीं, घटना के बाद से उनका परिवार डरा सहमा हुआ है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |