दुल्हन लाने से पहले घर की छत पर चढ़ गए दो दूल्हे, हवा में उड़ा दिए 20 लाख रुपये के नोट, वजह जान आप भी पकड़ लेंगे माथा

शादी लाइफ का ऐसा पार्ट होता है जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है. हमारी शादी सबसे हटकर हो… ऐसा सोचकर हर कपल कुछ नया करने की कोशिश जरूर करता है. ठीक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से सामने आया है. यहां दो भाइयों की एक ही दिन शादी थी. दोनों को अपनी शादी की इतनी खुशी हुई कि उन्होंने 20 लाख रुपये हवा में उड़ा डाले.

चौंक गए ना? जी हां ये बिल्कुल सच है. जब बारात घर से निकलने ही वाली थी कि दूल्हे राजा छत पर जा चढ़े. साथ में परिवार के और सदस्य भी छत पर आ गए. फिर उन्होंने 500-500, 200-200 और 100-100 रुपये के नोटों की गड्डियां उड़ानी शुरू कर दीं. परिवार के कुछ लोगों ने तो जेसीबी पर चढ़कर भी नोटों की गड्डियां उड़ाईं.

देखते ही देखते नोटों को लूटने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. लोग उछल-उछल कर नोटों को पकड़ने लगे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

यह शादी पूरे सिद्धार्थनगर में चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसा इसलिए क्योंकि शादी में बारात के दौरान छत और जेसीबी पर चढ़कर नोटों की गड्डी उड़ाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दो दूल्हे और उनके घरवाले 100 रुपये से लेकर पांच सौ के नोटों को कागज की तरह हवा में उड़ाते हुए नजर आए. वहीं, नीचे मौजूद लोग हवा में उड़ते हुए नोटों को लूटते हुए दिखाई दिए.

दो भाइयों की शादी

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो देवलहवा गांव के निवासी अफजाल और अरमान के शादी का बताया जा रहा है. परिवार के दोनों बेटों की शादी थी. इस दौरान बारात की रवानगी से पहले दोनों दूल्हे छत पर जा पहुंचे उनके परिवार भी साथ में छत पर आए. फिर सभी ने मिलकर 20 लाख रुपये उड़ा दिए.

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं. साथ ही इसे शाही शादी का भी नाम दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इतने पैसे में तो न जाने कितनी शादियां हो जाएंगी. दूसरे ने लिखा- अंबानी फैमिली को टक्कर. तीसरे यूजर ने लिखा- अद्भुत! मगर पैसे की बर्बादी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |