रबी सीजन में अभीतक 25 हजार 822 किसानों को खाद का वितरण पिछले साल की तुलना में 1567 अधिक किसानों को मिली खाद


#श्योपुर/ कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में इस रबी सीजन में अभीतक 25 हजार 822 किसानों को खाद का वितरण किया जा चुका है। पिछले साल की तुलना में 1567 अधिक किसानों को खाद का वितरण किया गया है।

उप संचालक कृषि श्री जीके पचोरिया ने बताया कि 1 अक्टूबर 2024 से 18 नवंबर 2024 तक 12 हजार 949 किसानों को यूरिया, 5 हजार 125 किसानों को डीएपी, 1400 किसानों को एसएसपी, 4 किसानों को एमओपी, 6 हजार 344 किसानों को एनपीके इस प्रकार कुल 25 हजार 822 किसानों को उक्त अवधि में खाद का वितरण किया गया है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 24 हजार 255 किसानों को खाद का वितरण किया गया था। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में 1567 अधिक किसानों को खाद का वितरण किया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि 1 अक्टूबर 2024 से 18 नवंबर तक की अवधि में 21 हजार 290 मेट्रिक टन यूरिया, 5 हजार 399 मेट्रिक टन डीएपी, 3 हजार 52 मेट्रिक टन एसएसपी, 122 मेट्रिक टन एमओपी तथा 5 हजार 612 मेट्रिक टन एनपीके कुल 35 हजार 475 मेट्रिक टन खाद का भंडारण हो चुका है तथा 22 हजार 739 मेट्रिक टन खाद का वितरण किया गया है जिसमें 13 हजार 155 मेट्रिक टन यूरिया, 4 हजार 195 मेट्रिक टन डीएपी, 836 मेट्रिक टन एसएसपी, 35 मेट्रिक टन एमओपी तथा 4 हजार 518 मेट्रिक टन एनपीके की मात्रा शामिल है।

उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान में 12 हजार 736 मेट्रिक टन खाद की उपलब्धता है जिसमें यूरिया 8 हजार 135 मेट्रिक टन, डीएपी 1204 मेट्रिक टन, एमएसपी 2216 मेट्रिक टन, एमओपी 87 मेट्रिक टन तथा एनपीके 1 हजार 94 मेट्रिक टन मात्रा में सहकारी तथा निजी क्षेत्र में उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि सहकारी, निजी तथा विपणन संघ से उर्वरक का वितरण किया जा रहा है तथा डिमांड अनुसार खाद की उपलब्धता प्राप्त हो रही है।

Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |