नकली पुलिसकर्मी को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने में गाड़ियों के साथ खिंचवाता था फोटो

भोपाल : मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां नकली पुलिसवाले को असली ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि नकली पुलिसकर्मी की पोल उस वक्त खुल गई जब वह लोगों को डरा-धमका कर पैसे मांग रहा था।

●छतरपुर में रहा तैनात…

छतरपुर से भी आरोपी आनंद सेन के खिलाफ शिकायत मिली है, जहां वह (MP Bhopal Fake Police) अशोका गार्डन क्षेत्र का निवासी है। आरोपी के खिलाफ आरोप है कि वह वहां भी नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों को डराता और वसूली करता था। पुलिस ने आरोपी के खातों की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता चला है कि उसके पास विभिन्न प्रकार की वर्दी मौजूद हैं। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और उसे जेल भेज दिया गया है।

एमपी नगर पुलिस ने सूचना पर आज एक नकली पुलिस वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह फर्जी पुलिस वाला है। फर्जी पुलिस वाला आरोपी आनंद सेन को एमपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर दर्ज किया है आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पकड़ा तो वह गिड़गिड़ाता हुआ बोला कि मैं नकली पुलिस वाला हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी मिली है कि छतरपुर में भी उक्त नकली पुलिस वाले की शिकायत प्राप्त हुई है। आरोपी आनंद सेन के खातों की जानकारी जांच कर रही है। आरोपी पुलिस की गाड़ी देखकर उसके आसपास खड़े होकर फोटो खिंचवा लेता था एवं लोगों को डरा धमका कर पैसे की मांग करता था आरोपी के पास अनेक तरह की वर्दी मिली है। आरोपी का नाम आनंद सिंह और वर्तमान निवासी अशोका गार्डन क्षेत्र बता रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मंडप पर रसगुल्ला खाकर दुल्हन बोली- मैं हाथ धोकर आई… फिर पता चला ऐसा सच कि गुस्से में दूल्हे ने फेंका सेहरा, बारात ले गया वापस     |     पत्नी और ससुराल वालों ने किया परेशान, पति ने होटल के कमरे में लगाई फांसी… भाई को भेजी वीडियो     |     पहलगाम के गुनहगारों पर पहला एक्शन, मिट्टी में मिलाया गया आदिल-आसिफ का घर     |     पहलगाम अटैक के बाद निशाने पर कश्मीरी छात्र, उत्तराखंड में मिली धमकी; वायरल हो रहे सोशल मीडिया पोस्ट     |     पहले बनाता टार्गेट की लिस्ट, पहनता लोको पायलट की ड्रेस, फिर… रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, ऐसे करता था ट्रेन में चोरी     |     नर्मदा घाटी विकास विभाग के अधिकारियो द्वारा मक्सी में विशेष केंप लगाकर की गई सिंचाई राजस्व वसूली मक्सी में नर्मदा जी के पानी से गेहूं का दोगुना उत्पादन अधिक हुआ     |     पैसों का लालच बना पहलगाम में पर्यटकों की जान का दुश्मन, इन 2 अपनों ने ही दिया देश को ‘धोखा’     |     हिरन दफनाने के लिए खोदा गड्ढा, मिल गए ‘शिवजी’; पूजा के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़     |     पहलगाम के पाप का होगा हिसाब, खौफ में आतंक का पनाहगार पाकिस्तान     |     घर पर कितना रख सकते हैं सोना और कैश, जानिए क्या कहते हैं नियम     |