चाय का ऐसा भी क्या चस्का? अस्पताल में कराहती रही गर्भवती, नर्स लेती रही चाय की चुस्की; फिर अचानक…

बिहार के सहरसा से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एक गर्भवती ने नर्स और डॉक्टरों के होते हुए भी खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया. महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि नर्स और डॉक्टर, किसी ने भी उनकी मदद नहीं की. जब गर्भवती महिला दर्द से कराह रही थी, तब नर्स चाय की चुस्की लेने में व्यस्त थीं. उन्हें बताया भी कि महिला को दर्द हो रहा है. बावजूद इसके किसी भी नर्स ने उनकी मदद नहीं की.

महिला जब बच्चे को जन्म दे रही थी तो अस्पताल में मौजूद कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया. सोशल मीडिया पर महिला के कई वीडियो वायरल हुए हैं. इसमें लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए. तब नर्सों ने अपनी सफाई दी. बोलीं- हमने महिला को टहलने को कहा था. लेकिन वो बाहर ही चली गई. उधर, इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. कात्यायनी मिश्रा ने कहा- प्रसव से पहले टहलाने के लिए कहा जाता है. इसी दौरान प्रसव हो गया होगा.

मामला सहरसा के सदर अस्पताल का है. यहां प्रसव वार्ड में तैनात नर्सों की लापरवाही के कारण एक गर्भवती ने अस्पताल परिसर में खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया. जानकारी के मुताबिक, महिला सत्तर कटैया प्रखंड के खदियाही गांव की रहने वाली है. प्रसव पीड़ा होने पर आशा के साथ सदर अस्पताल आई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |