उपचुनाव: प्रचार में नहीं दिखी यूपी के दो लड़कों की जोड़ी, कांग्रेस नेताओं की दूरी क्या सपा को पड़ेगी महंगी?

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार शाम छह बजे प्रचार अभियान थम जाएगा और बुधवार को मतदान है. यूपी के उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा को समर्थन दे रखा है और दोनों पार्टियों के नेता इंडिया गठबंधन की दुहाई भी दे रहे हैं, लेकिन ‘यूपी के दो लड़कों’की जोड़ी चुनाव प्रचार में कहीं नहीं दिखी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी ब्रिगेड के साथ अकेले ही सभी सीटों पर पसीना बहाते नजर आए हैं

उपचुनाव में सपा के मंच पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को छोड़िए न ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और न ही प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सहित कोई बड़ा कांग्रेसी दिखा. यूपी कांग्रेस के बड़े नेता पहले केरल के वायनाड में प्रियंका गांधी के प्रचार में लगे रहे और उसके बाद महाराष्ट्र के रण में मशक्कत कर रहे हैं. इस तरह यूपी में सपा उपचुनाव के सियासी मझधार में अकेले ही अपनी नैया खेने में जुटी है?

कांग्रेस ने सपा को दिया पूरा समर्थन

उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी हिट रही थी. सूबे की 80 लोकसभा सीटों में से 43 सीटें सपा-कांग्रेस जीतने में कामयाब रही थी. यूपी उपचुनाव में मनचाही सीट न मिलने के चलते कांग्रेस ने अपने कदम पीछे खींच लिए थे और सभी 9 सीटें पर सपा को वॉकओवर दे दिया था. कांग्रेस ने उपचुनाव में सपा को समर्थन करने का ऐलान किया था. अखिलेश यादव और अविनाश पांडेय ने कहा था कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिग्विजय सिंह बोले- सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत, सख्ती से रोक लगना चाहिए     |     रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |     बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंचे डिप्टी CM मिली भारी लापरवाही, जवाब नहीं दे पाए सीएमओ, तत्काल प्रभाव से निलंबित     |     अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह     |     बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर     |     भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |