गाजीपुर: बेटे की दुकान पिता ने ही जलाई थी, 40 लाख रुपए का सामान जलकर राख; पुलिस ने किया खुलासा

हर पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे तरक्की करें और आगे बढ़ें, लेकिन गाजीपुर पुलिस ने एक ऐसे पिता को गिरफ्तार किया जो अपने ही बेटे की दुकान में आग लगाकर फरार हो गया था. इसके बाद उसके बेटे ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. नंदगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के रहने वाले चंदन यादव जिसने हरिहरपुर गांव में अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली हुई थी और उनकी दुकान अच्छी चलती थी.

उसी दुकान में 3 अगस्त की रात को किसी ने आग लगा दी थी, जिसमें करीब 40 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया था. उसी दिन से पीड़ित के पिता राजेंद्र यादव भी गायब बताए जा रहे थे और यह भी आशंका जाहिर की जा रही थी कि आग लगाने वालों ने आग लगाकर उनके पिता को भी गायब कर दिया ताकि वह इसकीजानकारी किसी को ना दे सकें. पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया और कई अहम पहलुओं पर जांच शुरू की.

पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस के सामने जो तथ्य आए पुलिस खुद भी उसे जानकर खुद हैरान रह गई. ऐसा कैसे हो सकता है कि पिता राजेंद्र यादव जो घटना के बाद से ही फरार है. वही अपने बेटे की दुकान और कार में आग लगाकर गायब हो गया. पुलिस जब इस बात को लेकर पूरी तरह से कंफर्म हुई, तब उसने गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की, जिसके बाद शुक्रवार को तलबल मोड़ के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

रोक-टोक करता था बेटा

कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडे ने बताया कि उसका बेटा उसे बार-बार गलत आदत छोड़ने के लिए कहता था और रोक-टोक किया करता था, जिससे पिता नाराज रहा करता था. इसी नाराजगी के चलते घटना के दिन पिता बाइक में तेल भरवा कर आया और दुकान पर पहुंचकर पेट्रोल को किसी बर्तन में निकाल कर उसे दुकान के कोने-कोने में छिड़काव किया और कार पर भी डाल दिया और आग लगा दी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |