‘हां पुलिसवालों को जमकर ठोका…’, टोंक हिंसा के बाद थप्पड़बाज नरेश मीणा की कैमरे पर गुंडई, बताई SDM संग बवाल की असल वजह

राजस्थान में वोटिंग के दौरान SDM को थप्पड़ मारने वाला निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा आखिरकार सामने आ गया है. नरेश ने कैमरे के सामने बताया कि आखिर क्यों ये बवाल मचा. दिन में ऐसा क्या हुआ था कि उसने SDM को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. नरेश ने SDM अमित चौधरी पर फर्जी तरीके से वोटिंग करने का आरोप लगाया.

पुलिस वालों पर भी मारपीट का आरोप नरेश मीणा ने लगाया. नरेश देवली-उनियारा विधानसभा से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है.

नरेश मीणा ने कैमरे के सामने कहा- जब यह थप्पड़कांड हुआ तो कई पत्रकार भी यहां पहुंचे. मैंने उन लोगों के लिए खाना मंगवाया. लेकिन पुलिसवाले हमें खाना नहीं लाने दे रहे थे. तब SP ने मेरा हाथ पकड़ा और कहा चलो तुमसे बात करते हैं. मैंने कहा मैं कलेक्टर से नीचे किसी से भी बात नहीं करूंगा. तब SP ने मुझे थप्पड़ मारा और पुलिस जीप में डाल दिया. मेरे साथियों ने तब मुझे छुड़वाया. पहल पुलिस ने की न कि हमने.

बोला- पुलिस वालों ने ने मेरे साथियों और गांव वालों को पीटा. आंसू गैस के गोले छोड़े, मिर्ची बम फेंके. इससे मैं बेहोश हो गया था. तब मेरे साथी मुझे पांच किलोमीटर दूर खेतों में लेकर गए. यहां पुलिसवालों ने लोगों के घरों को तोड़. घर में घुसकर महिलाओं को मारा. बच्चे भी मिर्ची बम से बेहोश हुए. रातभर पुलिस ने गांव में ऐसा हुड़दंग मचाया.

SDM पर लगाया आरोप

जब नरेश से पूछा गया कि SDM को थप्पड़ मारना जायज था वो बोला- हां बिल्कुल जायज था. उस चोर के लिए यह जायज था. वो फर्जी वोटिंग करवा रहा था. उसने दलित महिला से बदसलूकी की. पुलिस वालों ने भी जो किया वो गलत था. दोनों मामलों की न्यायिक जांच होनी चाहिए. फर्जी वोटिंग और पुलिस की कार्रवाई, दोनों की जांच होनी चाहिए. SP के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. बाकी के पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी एक्शन होना चाहिए, जिन्होंने गांव में आग लगाई, तोड़फोड़ की और मारपीट की.

‘पुलिस वालों को हमने ठोका’

जब नरेश से पूछा गया कि आप पुलिस हिरासत से क्यों भागे? तो नरेश ने कहा- भागा नहीं, हमने पुलिस वालों को ठोका है. हमने उन्हें जमकर मारा है. फिर वो लोग खुद ही भाग गए. वो तो उनके पास मिर्ची बम थे, जिससे मैं बेहोश हो गया.

‘क्लेक्टर आ जाती तो नहीं होता ये सब’

नरेश से पूछा गया कि आप लठ-डंडे लेकर क्यों आए थे? नरेश ने कहा- सुबह 7 बजे से हमारी कोई नहीं सुन रहा था. पुलिस भी सही से बर्ताव नहीं कर रही थी. कलेक्टर तो 45 किलोमीटर दूर मेहंदी लगाकर बैठी थीं. कलेक्टर अगर आ जाती तो ये सब नहीं होता. न ही SDM को थप्पड़ पड़ता

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |