रात को शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा बॉयफ्रेंड, हुई ऐसी गलती कि जल गई बत्ती… फिर हो गई धुनाई

उत्तर प्रदेश के बदायूं में आधी रात को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने एक प्रेमी पहुंचा. लेकिन गलती से वो प्रेमिका की देवरानी की चारपाई पर जाकर लेट गया. उसे लगा कि ये उसकी प्रेमिका ही है. फिर जैसे ही वो उससे छेड़छाड़ करने लगा तो देवरानी ने शोर मचा दिया. शोर सुनकर परिवार के सभी लोग जाग गए. उन्होंने युवक की जमकर पिटाई कर डाली. उस समय तो वो वहां से भाग गया. लेकिन 6 दिन बाद वो अपनी शादीशुदा प्रेमिका को लेकर भाग गया. पीड़ित परिवार ने थाने में इस बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. लेकिन पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया.

परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा- युवक ने उनके बड़े बेटे को भी मारने की कोशिश की थी, जिसकी पत्नी संग उसका अफेयर चल रहा है. तब भी उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. अब भी उन्होंने सिर्फ मामूली छेड़छाड़ का ही मामला दर्ज किया है. जबकि, युवक उनकी बहू को लेकर भाग गया है.

इस मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है. अन्य कोई तहरीर उनको नहीं मिली है. अगर तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

मामला उघैती थाना क्षेत्र का है. परिवार ने कहा- यहां रहने वाले युवक के हमारी बड़ी बहू से पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे. वह कई बार उससे मिलने हमारे घर रात में पहुंचा और पकड़ा भी गया. लेकिन पुलिस ने एक बार भी कार्रवाई नहीं की जिससे उसके हौसले बुलंद हो गए. पांच नवंबर की रात करीब 1.30 बजे युवक दोबारा हमारी बहू से मिलने छत के रास्ते घर में पहुंच गया. लेकिन भूल से वह हमारी छोटी बहू की चारपाई पर पहुंच गया. जब उसके साथ अंधेरे में छेड़खानी शुरू की तो वह जाग गई और शोर मचा दिया. परिवार के लोग जाग गए. इस दौरान युवक मौका पाकर भाग गया.

विवाहिता के पति का आरोप

विवाहिता के पति का आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई. कहा- शुक्रवार को आरोपी ने पिकअप गाड़ी से मुझे टक्कर मारकर जान से मार डालने की कोशिश भी की. मैंने इस बारे में भी पुलिस को बताया. फिर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया. अब वो मेरी बीवी को लेकर भाग गया है.पुलिस ने खुद को घिरा देख छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन जान से मारने की कोशिश और महिला को लेकर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है.

थानाध्यक्ष राजेश कौशिश ने कहा- हम मामले की अच्छे से जांच कर रहे हैं. जैसी तहरीर दी गई है, वैसी ही FIR भी दर्ज की गई है. हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं. मामले में जांच जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |