शाहजहांपुर: खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी थी खचाखच भीड़, अचानक टूट गई रेलिंग, 6 श्रद्धालु गिरकर घायल

यूपी के शाहजहांपुर से एक मंदिर की रेलिंग टूटकर गिरने से हादसा हो गया, जहां एकादशी के दिन बरेली मोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इसी दौरान ये हादसा हो गया, जहां श्री श्याम मंदिर की रेलिंग टूटने पर लगभग 12 फीट की ऊंचाई से गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए. श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के दिन श्याम जन्म उत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा था.

इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की इतनी भारी भीड़ उमड़ी कि फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे समेत बाकी रास्तों पर भी जाम की स्थिति पैदा हो गई. इसी दौरान दूसरी मंजिल पर मंदिर के अंदर जाने के लिए उमड़ी भीड़ की वजह से मंदिर की सीमेंटेड रेलिंग टूटकर नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि रेलिंग टूटने से नीचे गिरने वाले श्रद्धालुओं में महिलाएं पुरुष के साथ-साथ सबसे ज्यादा बच्चे शामिल थे.

मंदिर परिसर में मच गई भगदड़

रेलिंग टूट कर गिरने और श्रद्धालुओं के घायल होने से मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. हादसे के दौरान घायल हुए श्रद्धालुओं में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं. कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है. मंदिर परिसर में हादसे की सूचना मिलती ही एसपी सिटी, सीओ सिटी के साथ मौके पर पहुंचे.

नहीं ली थी कार्यक्रम की इजाजत

श्री श्याम मंदिर में उमड़ी भीड़ की वजह से लगे जाम को पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद खुलवाया तब जाकर आवागमन शुरू हुआ. लेकिन सवाल यह है कि मंदिर कमेटी ने इतने बड़े कार्यक्रम के आयोजन से पहले क्यों किसी तरह की इजाजत नहीं ली. इजाजत तो दूर की बात मंदिर कमेटी की ओर से इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पुलिस को सूचना भी नहीं दी गई, जिसका नतीजा ये रहा कि कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई और कार्यक्रम में भी हादसा हो गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |