10 बच्चों के अब्बा ने 20 साल की लड़की से किया निकाह, जज साहब ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना, जानें वजह

हरियाणा के मेवात से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां 10 बच्चों की अब्बा (पिता) ने 20 साल की लड़की से निकाह कर लिया. फिर कोर्ट पहुंच गया. वहां बोला कि उसे कोई धमकी दे रहा है. कपल ने कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई. लेकिन जज साहब ने उल्टा उन पर ही 1 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. अब दोनों को पीजीआई पूअर फंड में जुर्माने की राशि देनी होगी.

जानकारी के मुताबिक, मेवात में 10 बच्चों के पिता ने एक 20 साल की युवती से निकाह किया था. फिर अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी. मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंचा. जज ने सुनवाई में कहा कि जोड़े ने जानबूझकर कर कई तथ्य छिपाकर सुरक्षा मांगी गई है. जबकि, उन्हें जान से मार डालने की धमकी किसने दी, ये स्पष्ट नहीं है.

दरअसल, हाईकोर्ट में हर रोज ही प्रेमी जोड़ों के केस आते हैं जो घर से भाग कर शादी कर लेते हैं. फिर हाइकोर्ट से सुरक्षा मांगते हैं. लेकिन एक बेहद ही अजीब केस हाईकोर्ट में आया. यहां पर मुस्लिम प्रेमी जोड़े में से जो लड़का है वो पहले से न सिर्फ शादीशुदा है, बल्कि 10 बच्चों का बाप भी है. 10 बच्चों के पिता ने 10 साल 20 साल छोटी लड़की से निकाह किया.

लड़की की फोटो

याचिका में आधार कार्ड लगाना पड़ता है, लेकिन याचिका में लड़की का आधार कार्ड इस तरह लगाया गया कि लड़की पहचान ही न की जा सके. आधार कार्ड की जो कॉपी लगाई गई, वो बेहद डार्क थी, जिसमें लड़की की सही से पहचान नहीं हो पा रही थी. यह बात भी सुनवाई के दौरान सामने आई कि लड़के की पहले एक शादी हो चुकी है और उसके 10 बच्चे हैं.

क्या बोले जज साहब?

हाईकोर्ट ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा- इस याचिका में कई तथ्यों को छिपा कर हाइकोर्ट से राहत लिए जाने को कोशिश की गई है, जो सही नहीं है. लिहाजा हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपए जुर्माना लगा दिया है. हालांकि, लड़की की सुरक्षा पर मेवात पुलिस को गौर करने को कहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |