परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने प्रदेश में ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल पर दिया बयांन

ट्रक एसोसिएशन की माँगों पर होगा गंभीरता से विचार-परिवहन मंत्री श्री राजपूत

भोपाल-परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने प्रदेश में ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल पर जाने के संबंध मे कहा कि सरकार ट्रक मालिकों के साथ है। हमें ज्ञापन प्राप्त हो गया है।एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है।उन्होंने भी शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित किया है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा ट्रक मालिकों को एक मुश्त लाईफ टाईम टैक्स जमा कराने के विरूद्ध ट्रक एसोसिएशन की माँग पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाईफ टाइम टैक्स को किश्तों में जमा कराने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कल भी आंशिक ट्रक सेवायें जारी रही। जिससे दुध, दवाओं,पेट्रोल, जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई निरंतर जारी रही। उन्होंने कहा कि ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी चर्चा के लिए आए थे, उन्होंने ज्ञापन दिया है। उनकी मांगों पर चर्चा के लिए उनके प्रतिनिधि अथवा पदाधिकारी आमंत्रित हैं। सरकार उनके साथ है। जो भी माँग परिवहन विभाग से संबंधित होगी उसका शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |