‘370 का जिक्र ही नहीं’, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पास प्रस्ताव पर क्यों मच गया हंगामा?

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव लाया गया, जिस पर बवाल मचा हुआ है. विधानसभा में स्थिति हंगामे के साथ-साथ हाथापाई तक पहुंच गई. विधायकों ने जमकर नारेबाजी की, पोस्टर फाड़े और एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की. विपक्ष यानी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां तक कहा कि पाकिस्तानी एजेंडा नहीं चलने वाला है. वहीं, अब कांग्रेस का आरोप है की बीजेपी गुमराह कर रही है. प्रस्ताव में 370 का कोई जिक्र भी नहीं है.

जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस उपाध्यक्ष रविंदर शर्मा ने कहा, ‘बीजेपी भावनात्मक मुद्दों पर लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. प्रस्ताव में अनुच्छेद 370 या अनुच्छेद 35-ए का कोई जिक्र नहीं है, लेकिन बीजेपी की टॉप लीडरशिप महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों से पहले कांग्रेस के खिलाफ देश को गुमराह करने के लिए शोर मचा रही है.’

कांग्रेस पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली को लेकर प्रतिबद्ध

उनका कहना है कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली को लेकर प्रतिबद्ध है. वह किसी भी तरह की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में विशेष दर्जे की बहाली की मांग की गई है, जिसका मतलब है जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा और भूमि, नौकरी, प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक पहचान की संवैधानिक गारंटी, लेकिन बीजेपी गलत धारणा बनाने की कोशिश कर रही है.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के विशेष सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें क्षेत्र के 2019 में समाप्त किए गए विशेष दर्जे को वापस लाने के लिए ‘भारत सरकार को निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू करने’ की अपील की गई. प्रस्ताव का विरोध बीजेपी के विधायकों ने किया. सदन में जमकर हंगामा हुआ और भगवा पार्टी की ओर से ‘भारत माता की जय’ और ‘प्रस्ताव वापस लो’ और ‘जिस कश्मीर को खून से सींचा है वो कश्मीर हमारा है’ के नारे लगाए गए. वहीं, विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों की ओर से ‘जम्मू कश्मीर की आवाज किया? 370 और क्या’ के नारे लगे.

बीजेपी की टॉप लीडरशिप ने क्या कहा?

बीजेपी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकर का कहना है कि चाहे कितना भी आंदोलन क्यों न किया जाए, अनुच्छेद 370 वापस नहीं आएगा. ये विधानसभा के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।. यहां तक ​​कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे हटाने पर अपनी मुहर लगाई है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि अब कोई भी ताकत जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करवा सकती. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार के दौरान सीधे कांग्रेस और शरद पवार को चुनौती देते हुए कहा कि आपकी चार पुश्तें भी आएंगी, तो भी अनुच्छेद 370 वापस नहीं आ पाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |