ट्रेन डिरेल की एक और साजिश! बिहार-यूपी बॉर्डर पर काटा ट्रैक, ऐसे टला हादसा

ट्रेन पलटने की एक बार फिर साजिश की गई है. उत्तर प्रदेश के बाद एक बार फिर बिहार और यूपी बॉर्डर पर ट्रेन डिरेल करने की साजिश की गई है. बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक कटा हुआ मिला. जानकारी के मुताबिक कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की थी. हालांकि ट्रेन के लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया है. रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वहीं इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक कटा होने की सूचना पर जीआरपी और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए. यह ट्रेन कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन (HWH) से शाम 10:45 बजे चलती है और गाज़ीपुर सिटी के रेलवे स्टेशन (GCT) पर दोपहर 12:25 बजे पहुंचती है.

उत्तराखंड में ट्रेन डिरेल करने की कोशिश

हाल ही में उत्तराखंड में ट्रेन डिरेल करने की कोशिश को नाकाम किया गया था. राज्य के बलवंत एनक्लेव कॉलोनी के पीछे से गुजर रही बिलासपुर रोड रुद्रपुर सिटी स्टेशन के 43/10-11 रेलवे लाइन पर टेलीकॉम का पुराना लोहे का 7 मीटर लंबा खंबा रेलवे ट्रैक पर रखा हुआ था. हालांकि उस वक्त वहां से गुजर रही दून एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगाकर एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया. इसके पहले उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भी इस तरह की घटना की जानकारी मिली थी.

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टला हादसा

गाजीपुर घाट स्टेशन से गाजीपुर सिटी स्टेशन के बीच आलम पट्टी इलाके के पास ट्रेन को डिरेल करने के लिए रेल पटरी के बीच लकड़ी का एक बड़ा टुकड़ा रखा गया था. हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई जिससे बड़ा हादसा टल गया. इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी ट्रेन उस लकड़ी के साथ घसीटते हुए करीब 400 मीटर आगे जाकर रुकी. इसके बाद तत्काल पूरा रेलवे महकमा घटनास्थल पर पहुंचा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |