सर्व मुस्लिम समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर शुरू हुआ पंजीयन

शाजापुर। सर्व मुस्लिम समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आगामी 27 जनवरी 2025 को शाजापुर के हाट मैदान स्थित अपना मैरिज गार्डन में आयोजित किया जाएगा, जिसको लेकर पंजीयन कार्य शुरू हो गया है। रविवार को नई सडक़ पर समिति सरपरस्त याकूब खान के प्रतिष्ठान पर विवाह योग्य समाज के युवक-युवतियों का पंजीयन किया गया। सम्मेलन के अध्यक्ष शफीक खान ने बताया कि समाज के ऐसे युवक-युवती जो शादी योग्य हो गए हैं, उनके लिए बेहतर रिश्ता तलाशने के उद्देश्य से शाजापुर में दूसरे वर्ष भी परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। परिचय सम्मेलन के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गर्ई है जिसकी अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 है। सम्मेलन में पंजीकृत सदस्यों को रंगीन पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें युवक-युवती के फोटो सहित संपर्क नंबर दर्ज रहेंगे, जिसके माध्यम से समाजजन आपस में चर्चा कर एक-दूसरे से मुलाकात कर अपने बच्चों का रिश्ता तय कर सकेंगे। सम्मेलन में कुंवारे युवक-युवतियों के साथ ही विधवा, तलाकशुदा लोगों का भी पंजीयन किया जा रहा है, ताकि उन्हे भी रिश्तों के लिए यहां-वहां भटकना न पड़े। पंजीयन के दौरान सरपस्त याकूब खान, उपाध्यक्ष अमजद खान, कोषाध्यक्ष सलमान खान, कुर्बान मंसूरी आदि मौजूद थे।
वाट्सअप पर भी करा सकेंगे पंजीयन
मुस्लिम समाज के परिचय सम्मेलन में दूर-दराज के युवक-युवतियों के लिए वाट्सअप पर पंजीयन की सुविधा दी जा रही है। अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे युवक-युवती जो शाजापुर शहर से दूर रहते हैं और पंजीयन कराना चाहते हैं उनका वाट्सअप के माध्यम पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए पदाधिकारियों के साथ ही समिति सरपरस्त याकूब खान नई सडक़, आगर-मालवा में हाजी अनीस कुरैशी नाना बाजार, तरन्नुम खान रूबी छावनी से संपर्क किया जा सकता है। पंजीयन की अंतिम तारीख 20 जनवरी है। वहीं 27 जनवरी को सम्मेलन के दौरान आने वाले युवक-युवती और उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |