इजराइल का गाजा पर फिर बड़ा हमला, 13 बच्चों समेत 30 की हत्या

गाजा के उत्तरी इलाके में रविवार को इजराइल ने कई हवाई हमले किए. इस हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जिसमें 13 बच्चे भी शामिल हैं. गाजा की सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, यह हमला जबालिया के एक घर पर सुबह के समय हुआ, जिसमें कम से कम 25 लोगों की जान गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. इसके अलावा, गाजा शहर के सबरा मोहल्ले में किए गए एक अन्य हमले में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं, फिलहाल यहां बचाव कार्य जारी है.

इस मामले को लेकर अल-अहली अस्पताल के निदेशक डॉ. फदल नईम ने बताया कि जबालिया शिविर पर हुए इस हमले में कई महिलाओं और बच्चों ने भी अपनी जान गंवाई है. अस्पताल में अब भी गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है. डॉ. नईम ने कहा यहां इजराइल पिछले एक महीने से लगातार हवाई हमले कर रहा है.

24 घंटे में 51 लोगों ने गंवाई जान

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इजराइल की 7 अक्टूबर, 2023 से जारी सैन्य कार्रवाई में अब तक 43,603 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जबकि 102,929 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हुए हमलों में 51 लोगों की जान चली गई है. फिलहाल अभी तक यहां भारी संख्या में लोग मलबे के नीचे दबे हैं.

गाजा पर मंडरा रहा खतरा

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बार-बार अपील के बावजूद गाजा में संघर्ष और हमलों का सिलसिला जारी है. यूएन और कई देशों ने गाजा में मानवीय संकट को देखते हुए दोनों पक्षों से संघर्ष विराम की अपील की है. गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, शिविरों और रिहायशी इलाकों पर किए जा रहे हमलों से न केवल जान-माल का नुकसान हो रहा है, बल्कि गाजा के लोगों के जीवन और सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |     दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का महत्व और परंपरा     |