शाजापुर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ, सीएम हेल्पलाईन 181 समाधान शिविर,

शाजापुर।। सीएम हेल्पलाईन (181) शिकायतों के निराकरण हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के अंतर्गत आज शाजापुर जिला मुख्यालय पर एसपी यशपाल सिंह राजपूत की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार
आज दिनांक 09 नवंबर 2024 – सीएम हेल्पलाईन (181) शिकायतों के निराकरण हेतु, डी.जी.पी. महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री सुधीर सक्सेना द्वारा चलाया जा रहा हैं विशेष अभियान, प्रदेश की आम जनता की समस्याओं के समाधान व शिकायतों के निराकरण हेतु शिकायतकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सी.एम. हेल्पलाइन शिकायत पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शिकायतों का प्राथमिक स्तर पर ही संतुष्टि पूर्वक त्वरित निराकरण हो, इसको ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन शाजापुर में सीएम हेल्पलाईन समाधान षिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपुत, जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) , सभी थानों के थाना प्रभारी एंव अधि0/कर्मचारी व सभी थानोे क्षैत्रो के कुल 63 आवेदकगण उपस्थित हुये।
जिसमें आवेदक अनिल सिंह थाना शुजालपुर मण्डी की लेवल-3 की 563 दिवस की लंबित षिकायत, आवेदक राजकुमार थाना सलसलाई की 522 दिवस की लंबित षिकायत व छोटु थाना मक्सी की 383 दिवस की लंबित षिकायत आदि कुल 25 षिकायते संतुष्ठिपुर्वक बंद करायी गयी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री यषपाल सिंह राजपुत द्वारा सीएम. हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों के निराकरण के संबंध में चर्चा की और प्राथमिकता के आधार पर आमजन की समस्याओं की शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण लेवल-1 एवं लेवल -2 स्तर पर कराए जाए तथा विशेष तौर पर नाबालिक बालक /बालिकाओं के अपहरण एवं महिला संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।
सभी थाना प्रभारियों को निर्देषित किया गया कि पुलिस थाना हमारी प्राथमिक इकाई है, यदि यहीं पर फरियादियों की शिकायत को संवेदनशील होकर समक्ष में सुनकर समझाया जाये व संतुष्टि पूर्वक त्वरित कार्यवाही की जाये।

नाबालिक बच्चों के मामलों में पुलिस मुख्यालय सीआईडी से जारी एस ओ पी का अक्षरशः पालन करें जिससे बच्चियों की दस्तयाबी में सार्थक होगा शिकायतों का शीघ्रता से निराकरण होगा व आमजन की सुविधा व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ही पुलिस प्रशासन है। तो पीड़ित जन की छोटी से छोटी शिकायतों को भी पूर्ण गंभीरता से लिया जाए और उनके त्वरित व संतोषजनक निराकरण हेतु विशेष प्राथमिकता के साथ कार्यवाही की जाए। प्रायः किसी भी समस्या होने पर सर्वप्रथम फरियादी शिकायत लेकर पुलिस थाने ही आता है तो, सबसे पहले अच्छा व्यवहार कर ध्यानपूर्वक उसकी समस्या सुने, और उसके समाधान के लिए विधिनुसार हरसंभव प्रयास करे। और शिकायतकर्ता की समस्या के निदान हेतु प्रभावी व त्वरित कार्यवाही कर आवेदक को भी अवगत करवाकर, संतुष्टिपुर्वक निराकरण समय सीमा में करने के लिए निर्देशित किया गया।

उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपुत, जिले के सभी राजपत्रित अनविभागीय अधिकारी (पुलिस) , रक्षित निरीक्षक श्रीमति वंदना सिंह, समस्त थानों के थाना प्रभारी एंव पुलिस अधि0/कर्मचारी व सभी थानोे क्षैत्रो के उपस्थित हुये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |