MVA की गाड़ी में न पहिए-न ब्रेक, ड्राइवर की सीट का भी झगड़ा…महाराष्ट्र के धुले में बोले पीएम मोदी

महाराष्ट्र के धुले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महा विकास अघाड़ी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एमवीए की गाड़ी में न पहिए है और न ब्रेक, ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए भी झगड़ा है. पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में आने पर हर किसी का अपना एक लक्ष्य होता है. हम जैसे लोग जनता को ईश्वर का रूप मानते हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं. वहीं कुछ लोगों की राजनीति का आधार ‘लोगों को लूटना’ है. जब लोगों को लूटने की नीयत वाले महाअघाड़ी जैसे लोग सरकार में आ जाते हैं तो वो विकास ठप्प कर देते हैं, हर योजना में भ्रष्टाचार करते हैं.

हम जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए

पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति में आने पर हर किसी का अपना एक लक्ष्य होता है. हम जैसे लोग जनता को ईश्वर का रूप मानते हैं. हम जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं. वहीं कुछ लोगों की राजनीति का आधार ‘लोगों को लूटना’ है. जब लोगों को लूटने की नीयत वाले महाअघाड़ी जैसे लोग सरकार में आ जाते हैं तो वो विकास ठप्प कर देते हैं, हर योजना में भ्रष्टाचार करते हैं.

महायुति की सरकार ने नए रिकॉर्ड बनाए

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने महाअघाड़ी वालों के धोखे से बनी सरकार के 2.5 साल देखें हैं. इन लोगों ने पहले सरकार लूटी और फिर महाराष्ट्र के लोगों को लूटने में भी वो लोग लग गए थे. इन लोगों ने मेट्रो परियोजनाओं को ठप्प कर दिया. वधावन पोर्ट के काम में अड़ंगा लगा दिया, समृद्धि महामार्ग बनने में रुकावटें पैदा की. उन्होंने कहा कि अघाड़ी वालों ने हर उस योजना पर रोक लगा दी, जिससे महाराष्ट्र के लोगों का भविष्य उज्ज्वल होने वाला था. महायुति की सरकार ने 2.5 वर्षों में विकास के नए रिकॉर्ड बनाए. महाराष्ट्र को उसका गौरव वापस मिला है.

MVA के नेता महिलाओं को गाली दे रहे

पीएम मोदी ने कहा कि एमवीए के नेता महिलाओं को गाली दे रहे हैं. महाराष्ट्र की हर महिला को एमवीए से सतर्क रहना है. विकसित महाराष्ट्र-विकसित भारत के लिए हमारी बहनों-बेटियों का जीवन आसान बनाना, उन्हें सशक्त करना बहुत जरूरी है. जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज तेजी से प्रगति करता है इसलिए, पिछले 10 साल में केंद्र सरकार ने महिलाओं को केंद्र में रखकर बड़े फैसले लिए हैं.

कांग्रेस लाडली बहना योजना बंद कर देगी

पूरा महाराष्ट्र देख रहा है कि कांग्रेस और अघाड़ी वाले लोग अब महिलाओं को किस तरह गाली देने पर उतर आए हैं. कैसी-कैसी अभद्र भाषा, कैसे-कैसे कमेंट, महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश. महाराष्ट्र की कोई माता-बहन कभी भी अघाड़ी वालों के इस कृत्य को माफ नहीं कर सकती. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता मिलने पर लाडली बहना योजना बंद कर देगी. कांग्रेस इसके खिलाफ कोर्ट पहुंची है. कांग्रेस इस योजना को बंद करवाना चाहती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |