गंदे पानी की शिकायत के बाद कांग्रेसजनों एवं पार्षदों ने किया शिप्रा ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं, सात दिन में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन- राजानी

देवास। शहर में नगर निगम द्वारा सप्लाय हो रहे पानी को लेकर लगातार लोगों की शिकायत आ रही थी कि पानी पीला एवं गंदा आ रहा है। शहर में टाइफाइड, पीलिया के मरीज बढ़ रहे हैं। दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं।
शिकायत मिलने के पश्चात बुधवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों एवं कांग्रेस पार्षदों ने शिप्रा जाकर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगा कि देवास शहर में जो पानी सप्लाय हो रहा है, वह गुणवत्ताहीन और पीने लायक नहीं है।
इस मौके पर शिप्रा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट संभालने वाले ठेकेदार के प्रतिनिधि से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजानी ने चर्चा की। चर्चा के बाद निष्कर्ष निकला की ट्रीटमेंट प्लांट के जो बड़े-बड़े होद बनाए गए हैं, उनमें बारिश के पानी के कारण अंदर गाद (कीचड़) जमी हुई है। बारिश के बाद से इन्हें साफ नहीं किया गया है। उनका कहना था कि पानी की सप्लाय की डिमांड इतनी ज्यादा है कि पानी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाता है, वहीं होद में से गाद निकालने का समय भी नहीं है। अधिकारियों के निर्देश पर पानी छोड़ना पड़ता है।
श्री राजानी ने कहा कि इसके लिए नगर निगम महापौर सभापति, निगम आयुक्त पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। इन्हें समय रहते पानी की क्वालिटी की जांच करना चाहिए। वहीं ट्रीटमेंट प्लांट को पूरी तरह से साफ किया जाना चाहिए था, जो नहीं किया गया। पानी की सफाई को लेकर कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की बु आ रही है । हमें लगता है कि इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है तभी अधिकारी, निर्वाचित महापौर, अध्यक्ष, भाजपा नगर निगम परिषद मोन सादे बैठी है। इस संदर्भ में श्री राजानी ने चेतावनी देते हुए कहा, कि अगर 7 दिन के अंदर पानी की क्वालिटी नहीं सुधारी गई तो कांग्रेस को सड़कों पर आकर आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर निगम प्रशासन की रहेगी।
इस दौरान कांग्रेस नेता शौकत हुसैन, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता प्रतिनिधि राहुल पवार, पार्षद अनुपम टोप्पो, प्यारे मियां पठान, आबिद खान, राजेश दागी, वसीम हुसैन, जाकिर ऊल्ला शेख, संतोष मोदी, इम्तियाज शेख भल्लू, कल्याणसिंह पवार, प्रमोद सुमन, रविंद्र सोनी, राजेश देवड़ा आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को सम्मान पूर्वक बिदाई देते हुए पीपीओ प्रदान किए —– ➡️ माह अप्रैल 2025 में 19 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ का वितरण     |     सभी राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्र में जाकर ज्यादा से ज्यादा सीमांकन कराएं – कलेक्टर सुश्री बाफना —- विभागीय समन्वय एवं समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न     |     बीवी ने इंस्टाग्राम पर ढूंढी पति के लिए गर्लफ्रेंड, शादी भी हुई फिर किया ऐसा हश्र, क्रिमिनल कपल का मकसद जान पुलिस भी रह गई दंग     |     तिरंगा फहराकर या तिरंगे में लपेटकर… ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया की बहन को याद आए विक्रम बत्रा     |     शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस पर गांव वालों ने किया हमला, फिर पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा     |     हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास भीषण आग, 17 लोगों की मौत; कई घायल     |     US के आदेश के बाद हुआ सीजफायर… BJP विधायक का बड़ा बयान     |     ‘दर्द से चिल्ला रहा था पोता, उल्टियां कर रहा था…’ दादा को बताया-चूहा मारने वाली गोली खाई, मौत     |     इंदौर में दोहराई गई फिल्म दृश्यम वाली कहानी, युवक ने दोस्त की कैसे की हत्या?     |     कुएं में गिरे 75 साल के बुजुर्ग, 10 घंटे तक अंदर ही रहे; SDERF ने सुरक्षित निकाला     |