आपत्तिजनक सॉंग, मस्जिद के सामने लहराया भगवा झंडा…काली विसर्जन यात्रा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश; पुलिस अलर्ट

बिहार के भागलपुर में काली प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा के दौरान अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. विसर्जन यात्रा में शामिल एक युवक ने हाथ में भगवा झंडा लेकर दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के सामने चढ़कर लहरा दिया. उसकी वीडियो बना अभद्र गाना लगाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने पर दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए. उन्होंने इसका विरोध करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की.

घटना से गुस्साए लोग विसर्जन यात्रा मार्ग पर हंगामा करने लगे. इस बीच दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया. माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया. उसके बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग वहां से हटे.

सुबह कराया प्रतिमा का विसर्जन

रविवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच साहिबगंज की प्रतिमा का विसर्जन कराया गया. फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण है. मौके पर भारी संख्या में एसएसबी के जवान और स्थानीय पुलिस बल तैनात है. विसर्जन यात्रा में पुलिस फोर्स भी मौजूद था, बाबजूद इसके युवक ने बिना किसी खौफ के ऐसी हरकत को अंजाम दिया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

मस्जिद के सामने चढ़कर लहराया भगवा झंडा

शनिवार की रात भागलपुर के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत साहेबगंज में काली प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकल रही थी. इसी बीच यात्रा में शामिल एक युवक मस्जिद के सामने चढ़ गया और भगवा झंडा लहराने लगा. लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी. एक वायरल वीडियो में बेहद अभद्र गाना लगा हुआ था. उसमें संदीप आचार्य नाम का जिक्र था. वायरल वीडियो में युवक मस्जिद के सामने किसी दीवार पर खड़ा होकर भगवान हनुमान की छवि वाला भगवा झंडा लहरा रहा है. वहीं नीचे खड़ी भीड़ उसका उत्साह वर्धन कर रही है. विसर्जन यात्रा में पुलिस बल भी मौजूद था.

दो गुट आ गए आमने-सामने

घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए. वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. उसको लेकर वह विसर्जन मार्ग पर उतरकर हंगामा करने लगे, जिससे दोनों पक्षों में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और शांति समिति के लोगों ने त्वरित मोर्चा संभलाते हुए लोगों को समझा बुझाकर विसर्जन मार्ग से हटाया. इधर वायरल वीडियो को लोगों ने ‘मस्जिद पर झंडा फहराया’ लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

अतिसंवेदनशील है भागलपुर

हालांकि, प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा लोगों को दिया है. साथ ही वीडियो वायरल कर अफवाह नहीं फैलाने की भी अपील की है. भागलपुर अतिसंवेदनशील जिले में शामिल है. यहां 1989 में दो गुटों में हिंसा फैल गई थी, जिसमें एक हजार से अधिक लोग मारे गए थे. लोगों ने मांग की है कि पुलिस को माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे शहर की शांत फिजा कायम रहे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |