जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के खानयार में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर के खानयार में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सूत्रों के मुताबिक खानयार इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. अधिकारी ने बताया कि जैसे ही ज्वाइंट टीम संदिग्ध क्षेत्र की तरफ पहुंची तो छिपे हुए आतंकियों ने संयुक्त दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस तरह मुठभेड़ शुरू हो गई. इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी अभी भी जारी है.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आतंकी आए दिन यहां घुसपैठ की कोशिश करते हैं और आतंकी वारदात को अंजाम देने की जुगत में रहते हैं. इससे निपटने के लिए सुरक्षाबल हमेशा मुस्तैद रहते हैं.

जम्मू-कश्मीर में फिर से बढ़ने लगी टारगेट किलिंग

जम्मू-कश्मीर में नई सरकार बनने के बाद आतंकी घटनाएं बढ़ने लगी हैं. पिछले कुछ दिनों में अगल-अलग जगहों पर गोलीबारी में कई लोग मारे गए हैं. बडगाम में आतंकियों ने 2 बाहरी मजदूरों को गोली मार दी. दोनों घायल हो गए. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इससे पहले गांदेरबल में सात लोगों की हत्या कर दी गई थी. केंद्र शासित प्रदेश में फिर से टारगेट किलिंग का मामला बढ़ने लगा है.

बडगाम में आतंकियों ने 2 मजदूरों को मारी गोली

बडगाम के मागाम के मजहामा इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार को दो मजदूरों को गोली मार दी. गोलीबारी में दोनों बाहरी मजदूर घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. मजदूरों की पहचान उस्मान और संजय के रूप में हुई है. ये मजदूर जल जीवन परियोजना में श्रमिक के रूप में काम कर रहे थे और उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं.

अखनूर में आर्मी एंबुलेंस पर आतंकियों का हमला

कुछ दिन पहले अखनूर के बट्टल इलाके में आतंकियों ने आर्मी एंबुलेंस पर फायरिंग कर दी थी. हालांकि, आतंकियों के इस हमले में कोई हताहत नहीं हुई. सैनिकों ने संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया. इस कायराना हरकत में तीन आतंकी शामिल थे. बाद में सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाकर सभी तीनों आतंकियों को मार गिराया. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |