स्वच्छ भारत मिशन-गंदगी मुक्त भारत अभियान के संबंध में आयोजन

शाजापुर। स्थानीय बी.के.एस.एन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रासेयो इकाई द्वारा विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के आदेशानुसार साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत दिनंाक 08.08.2020 से प्रारंभ साप्ताहिक पखवाडे के अंतर्गत ग्राम भीलवाडिया में स्वच्छ भारत मिशन-गंदगी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत भीलवाडिया सरपंच श्री दरबारसिंह सिसौदिया, विशेष अतिथि के रूप में रोजगार सहायक शहीद शाह एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रो’. हरेन्द्रसिंह गुर्जर उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्राध्यापक दुष्यंत यादव ने की। इकाई दल के नायक महेन्द्र वर्मा ने बताया कि 08 से 15 अगस्त तक साप्ताहिक नियमित गतिविधियाॅ चलती रहेगी। सभी स्वयं सेवक अपने गाॅव स्तर पर पंचायत का सहयोग लेकर कार्यक्रम कर रहे है। स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम भीलवाडिया में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का एकत्रीकरण कर अलग किया गया। स्वयं सेवकों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-गंदगी मुक्त अभियान के तहत प्लास्टिक एकत्रित करना तथा उसे अलग करना, शासकीय भवनों की सफाई, शासकीय सड़कों की सफाई, नालियों की सफाई आदि कार्य किये जा रहे है। कार्यक्रम का संचालन कल्याण सिंह एवं आभार मनोज कोहली ने प्रकट किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती के साथ कार्यवाही करें – शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना ने दिए साप्ताहिक बैठक में निर्देश     |     Shajapur वाहनों से शमन शुल्क राशि 12 हजार रूपये वसूल की     |     पांढुर्णा : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि     |     उज्जैन में भी साधु-संतों और महंत के लिए स्थायी आश्रम बनाए जाएंगे: सीएम मोहन यादव     |     जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में MP के इंजीनियर ने गंवाई जान, पलक झपकते ऐसे आई मौत     |     छतरपुर पुलिस ने पकड़े गांजे के पेड़, आरोपी गिरफ्तार     |     MP में महिला वर्कफोर्स के रिसोर्स पूल तैयार करने के लिए जल्द बनेगा ऑनलाइन पोर्टल- मंत्री निर्मला भूरिया     |     इंदौर में सगे भाइयों ने मिलकर पड़ोसी युवक को मारे चाकू, घायल का इलाज जारी     |     डिंडोरी के कलेक्ट्रेट में निकला कोबरा सांप, मचा हड़कंप     |     10 आदमी बम के साथ सवार हो गए हैं, हर कोई कब्र में समा जाएगा…एयर इंडिया फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी     |