अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा की गई विशेष प्रभावी कार्यवाही, 10,50,000 रुपए की अवैध मदिरा जप्त

शाजापुर
—-
कलेक्टर सुश्री ॠजु बाफना के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर निधि जैन के मार्गदर्शन में 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए चलाए गए अभियान में वृत्त शाजापुर एवं शुजालपुर में कार्यवाही की गई। वृत्त शाजापुर क्रमांक 1 एवं 2 में पंपापुर कंजर डेरा, टिकरिया कंजर डेरा, दुपाड़ा, बिजाना, लक्ष्मणखेड़ी, सोनखेड़ी, मक्सी, झोंकर, सुंदरसी, पोलायकला, अरनियाकला, पगरावद, वृत्त शुजालपुर में शुजालपुर, कोठरी, नांदनी, लाला खेड़ी, नगर पर्वती, कमालपुर, मगरानिया, ऊंचोद, पानखेड़ी में कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में कुल 9650 किग्रा लाहन, 274 लीटर हाथ भट्टी, 231 पाव देशी मदिरा व 182 केन बियर जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(क), 34 (1)(च) और 36 (A) के कुल 40 प्रकरण स्थापित कर लगभग 10,50,000 रुपए की अवैध मदिरा जप्त की गई। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री, श्री रमेश कुमार पन्द्रे, आबकारी उप निरीक्षक श्री पंकज जैन, श्री सुरेश पटेल, मीनाक्षी बोरदिया, आबकारी आरक्षक श्री लखन सिंह सिसोदिया, श्री दिनेश कौशिक, श्री अमित शर्मा, श्री राकेश जमरा का विशेष योगदान रहा। अवैध शराब के विरुद्ध उक्त कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।


Home Department of Madhya Pradesh

#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |