पटाखे नहीं दिये जलाएं, हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं, सभी की सांसें जरूरी- अरविंद केजरीवाल

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखे बैन को हिंदू विरोधी बताया जा रहा है. इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ये तो सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का भी कहना है कि दिवाली पर पटाखे नहीं दिये जलाएं. ये रोशनी का त्योहार है. ऐसा नहीं है कि हम किसी पर एहसान कर रहे हैं. जो भी प्रदूषण होगा, उसका खामियाजा हमारे बच्चों को भुगतना पड़ेगा. इसमें कोई हिंदू मुस्लिम की बात नहीं है. सभी की सांसें जरूरी हैं.

    आप नेता ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए MCD और मेयर ने बहुत बड़ा काम किया है. 18 सालों से किसी भी कर्मचारी को समय पर सैलरी नहीं मिलती थी. धरना प्रदर्शन करना पड़ता था. सारा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन पिछले दो सालों से हमारी सरकार है. समय पर सैलेरी मिलती है.

    सफाई कर्मचारियों को 23 करोड़ का बोनस दिया- केजरीवाल

    उन्होंने कहा कि इस महीने 7 नवंबर को सैलरी मिलनी थी, लेकिन 64 हजार कर्मचारियों के एकाउंट में सैलरी और बोनस भेज दिया गया है. तकरीबन 23 करोड़ का बोनस दिया गया है. लोगों ने इमानदार सरकार चुनी है इसलिए ऐसा हो रहा है. सभी कर्मचारियों को बधाई है. ये MCD के इतिहास में पहली बार हुआ है.

    आयुष्मान योजना में घोटाला- केजरीवाल

    वहीं, केजरीवाल ने आयुष्मान योजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि ये मैं नहीं CAG की रिपोर्ट कहती है कि आयुष्मान योजना में घोटाला है. इस योजना में इलाज तब होगा जब मरीज भर्ती होगा, लेकिन दिल्ली में भर्ती होने, ना होने की कोई शर्त नहीं है. 5 रुपए की दवाई से लेकर 1 करोड़ तक का ऑपरेशन सब कुछ मुफ्त हैं. जब दिल्ली में दवाई, टेस्ट, इलाज सब कुछ फ्री है तो फिर यहां आयुष्मान भारत योजना की जरूरत नहीं है. मोदी जी को दिल्ली की योजना को स्टडी कर के पूरे देश में लागू करना चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |