बाबा सिद्दीकी को मारा, सलमान को मारो, मैं तो… लॉरेंस बिश्नोई की धमकी पर पप्पू यादव ने खुलकर रखी अपनी बात

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पप्पू यादव ने गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखकर कहा कि उनकी हत्या किसी भी समय हो सकती है और सुरक्षा की मांग की थी. अब उनका बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र, कानून से ऊपर पीएम, सीएम या पप्पू नहीं है. क्या आप आम आदमी की हिफाजत नहीं करेंगे.

पप्पू सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति एक नया देश बना ले. कोई भी माफिया, दादा, अपराधी, हमको किसी की निजी जिंदगी से मतलब नहीं है. उन्होंने बाबा सिद्दीकी की मारा है. अब सलमान को मारो, अबराहम को मारो, जिसको मारना है मारो लेकिन मैं अपना दायित्व तो करूंगा और सरकार को जगाऊंगा कि ये गलत है. किस से किस की क्या निजी दुश्मनी है पप्पू यादव को इससे कोई लेना-देना नहीं है. पहले भी लोगों ने सबको मारा है.

“जब तक मैं जिंदा हूं तब तक”

उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई पर कहा कि मैं किसी व्यक्ति विशेष को नहीं जानता और न ही जनना पसंद करता हूं. मैं आम जनता के बीच हूं, कौन सी सुरक्षा है, कोई आएगा मार देगा तो मर जाएंगे. अगर मेरे मरने से देश मर जाएगा, तो मार दो आकर लेकिन जब तक मैं जिंदा हूं तब तक किसी भी जाति-धर्म के लोगों के जिंदगी जीने के तरीकों और उनके विचारों पर हमला होगा तो मैं सच्चाई बोलूंगा, जिसको मारना है मार दो मैं बिना सुरक्षा के जनता के बीच रहता हू.

“आपकी सुरक्षा की जरूरत नहीं”

अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने सुरक्षा के लिए 10 दिन पहले ही डीजी साहब से बात की. सभी SP को लिखकर दिया है. सुरक्षा भी सत्ता और मानक के हिसाब से होती है? अगर आप सत्ता के लिए जीते हो और सत्ता की बात करते हो तो सुरक्षा और अगर सच्चाई के लिए जीते हो और सच्चाई की बात करते हो तो सुरक्षा नहीं, यह तय करना सरकार की जिम्मेदारी है. मैंने मुख्यमंत्री से कई बार समय मांगा लेकिन उनके इर्द-गिर्द जो लोग हैं. वह माफियाओं के साथ जमीन का धंधा करते हैं वह नहीं चाहते कि मैं सीएम से मिलूं. मैंने चिट्ठी लिख दी है मुझे आपकी सुरक्षा की जरूरत नहीं है.

हेमंत सोरेन दोबारा सीएम बनें

उन्होंने आगे कहा कि हमें तो बच्चे से धमकी मिलती रहती है. मेरी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है, न ही मैं किसी की निजी जिंदगी में जाना चाहता हूं. कानून, संविधान और किसी नागरिक को बचाने की जिम्मेदारी सरकार की है. मेरी जिम्मेदारी 18 तारीख तक झारखंड में है. डेमोक्रेसी के लिए महाराष्ट्र और झारखंड को सुरक्षित करने की जरूरत है. इसलिए मैं चाहूंगा कि हेमंत सोरेन जी दोबारा सीएम बनें और मैं आगे भी झारखंड में रहूंगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |