चोरी करने वाले आरोपीगणो को गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका बरामद करने मे मिली मोहन बडोदिया पुलिस को बडी सफलता

चोरी करने वाले आरोपीगणो को गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रुका बरामद करने मे मिली मोहन बडोदिया पुलिस को बडी सफलता

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के द्वारा चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने व अपराधियो पर कार्यवाही करने के संबंध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

चोरी की घटनाओ पर रोक लगाने के इसी तारतम्य मे घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी त्रिलोकचन्द्र पाटीदार निवासी ग्राम गाडराखेडी ने रिपोर्ट लेख करवाई की दिनांक 16 17/10/24 की दरिम्यानी रात्री मे कोई अज्ञात चोर ग्राम गाडराखेडी मे फरियादी के खलीहान मे बने मकान का ताला तोडकर 13 कट्टे लहसुन, 10 क्वींटल सोयाबीन, 80 किलोग्राम हाईब्रीड चना, 10 किलोग्राम रायडा बीज कुल किमती 80000 रूपये का चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 260/24 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौराने विवेचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर के निर्देशन मे एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान एसडीओपी महोदय शाजापुर के नेतृत्व मे टीम गठित कर अज्ञात चोर व चोरी गये मश्रुका की तलाश की गई जिसमे आज दिनांक 29.10.24 को चोरी की बारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कोकसिंह पिता मेहरबानसिंह जाति कंजर, अशोक पिता छमिया जाति कंजर, विशाल पिता अशोक जाति कंजर सर्व निवासी ग्राम टिगरिया व गोविन्द पिता रामप्रसाद जाति पाल निवासी ग्राम घिनका को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गया उपरोक्त सामान 13 कट्टे लहसुन, 10 क्वींटल करीबन सोयाबीन, 40 किलोग्राम हाईब्रीड चना, 10 किलोग्राम रायडा बीज कुल जुमला राशी 75000 रूपये की बरामद की गई व घटना मे प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन क्रं. MP 43 L 0739 जप्त कर

आरोपियो को माननीय न्यायालय शाजापुर पेश किया गया। उक्त सराहनीय कार्य में मोहन बडोदिया थाना प्रभारी निरीक्षक भरत सिंह किरार, का.उनि. गोविन्द प्रसाद चौबे, का.प्र.आर. 104 प्रदीपसिंह सिकरवार, का.प्र. आर. 57 जितेन्द्र सितपरा, आर. 234 सुनिल यादव, आर. 246 देवीसिंह दाँगी, आर. 300 संदीप यादव, आर. 362 सुरेश राठौर, आर. 47 मुकेश दाँगी, चालक आर. 334 सुभाष दाँगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |