‘मारो उसे, ये उस समुदाय का है…’ स्कूटी टकराने पर दबंगों ने कर दिया हमला, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्कूटी से स्कूटी टकराने पर मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति की सड़क पर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. गाड़ी टकराने को लेकर हुई कहासूनी और विवाद के चलते दबंगों व्यक्ति के चेहरे पर दाढ़ी देखकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शख्स को इलाज के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई किए जाने की सूचना मिलते ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र नेता समेत समाजवादी पार्टी के नेता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया. सपा नेता ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा ये सरकार नफरत की राजनीति करके सत्ता में बने रहना चाहती है. सपा नेता ने इस वारदात में भारतीय जनता पार्टी के लोगों के शामिल होने का भी आरोप लगाया हैं. वहीं पुलिस मामले में जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई करने में जुटी है.

क्या है मामला?

अलीगढ़ जिले के थाना देहली गेट क्षेत्र में देर रात शाहजमल निवासी राशिद अपने बेटे के साथ बीमार बुजुर्ग पिता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहा था. रास्ते में राशिद की स्कूटी- दूसरी स्कूटी सवार दो युवकों से टकरा गई. राशिद ने बताया कि स्कूटी से स्कूटी टकराने को लेकर स्कूटी सवार दोनों दबंग युवक अपनी गाड़ी खड़ी कर उसके बेटे के पास पहुंचे और उसके बेटे के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए.

विवाद को बढ़ता हुआ देख उसने अपने बेटे को समझा बूझकर घर भेज दिया. इस दौरान उन दोनों दबंग युवकों ने उसको पकड़ते हुए अपने दोस्तों को फोन कर एक दर्जन से ज्यादा दोस्तों को मौके पर बुला लिया. मौके पर पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा दबंग युवकों ने उसको घेरकर गाली गलौज करते हुए कहा “ये दाढ़ी वाला इसको मार दो. इसके बाद दबंगों ने उसके ऊपर लात घुसो से हमला बोलते हुए जमीन पर गिरकर उसके चेहरे पर लात घूंसे बरसाते हुए मारपीट कर बेरहमी से जमकर पिटाई की.

भागकर बचाई जान

रशीद ने बताया कि दबंगों ने पिता के इलाज के लिए उसकी जेब में रखें 20 हजार नगद रुपये और मोबाइल भी चोरी कर लिए. ऐसे में किसी तरह उसने दबंगों के चंगुल से अपनी जान बचाकर मौके से भागकर पुलिस स्टेशन जाकर अपनी जान बचाई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |