दिल्ली के इन 13 इलाकों में सांसों पर संकट, हवा में घुला जहर; खतरनाक श्रेणी में पहुंचा AQI

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता अब भी खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है. हालांकि, रविवार के मुकाबले सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में थोड़ा सुधार हुआ है. सोमवार की सुबह दिल्ली का ओवरऑल औसत AQI 330 दर्ज किया गया. वहीं, राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई 350 के पार चला गया है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम एक्यूआई 380 बवाना का दर्ज किया गया है.

रविवार के मुकाबले सोमवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार है. दिल्ली के सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों में बवाना (380), जहांगीरपुरी (370), मुंडका (367), सोनिया बिहार (366), नेहरू नगर (362) और अशोक विहार (361) हैं. इन इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 के पार दर्ज किया गया. हवा की गुणवत्ता इन इलाकों में बेहद खतरनाक श्रेणी में है. यह समस्या कोई पहली बार नहीं है. हर साल दिल्ली में प्रदुषण की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

इन 13 इलाकों में खतरनाक स्तर पर AQI

  • दिल्ली ओवरऑल- 330
  • आनंद विहार- 358
  • अशोक विहार- 361
  • बवाना- 380
  • बुराड़ी- 364
  • जहांगीरपुरी- 370
  • मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम- 350
  • मुंडका- 367
  • नेहरू नगर- 359
  • आरके पुरम- 362
  • रोहिणी- 357
  • सोनिया विहार- 366
  • विवेक विहार- 356
  • वजीरपुर- 362

सांस लेने में हो रही परेशानी

लगातार बिगड़ती हवा से लोग परेशान हो रहे हैं. बुजुर्ग और बच्चों को सांस लेने में तकलीफ और खांसी जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है. दिवाली के बाद से हालात और बिगड़ने की आशंका है. दिल्ली में पीजीडीएवी कॉलेज के इलाके में एक्यूआई-05 दर्ज किया गया है, जो कि सबसे कम है. वहीं, इस एरिए की हवा की गुणवत्ता अच्छी है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के सूर्य नगर में अधिकतम एक्यूआई 236 दर्ज किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |