J&K: श्रीनगर एयरपोर्ट पर NC विधायक के बैग से मिले कारतूस, वीडियो जारी कर बताई हकीकत

जम्मू-कश्मीर सरकार की नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के विधायक बशीर अहमद के बैग से श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कारतूस बरामद हुए थे, जिसको लेकर अब खुद नेता का बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि जो कारतूस बरामद हुए. वह उनके लाइसेंसी हथियार के हैं. बताया जा रहा था कि उन्हें इस मामले में रविवार को हिरासत में लिया गया था. हालांकि अब उनका कहना है कि ऐसा नहीं हुआ नहीं हुआ. उन्होंने वीडियो जारी कर खुद सच्चाई बताई.

श्रीगुफवारा-बिजबेहरा से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक बशीर अहमद वीरी का वीडियो जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक्स हेंडल पर शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने कहा, “मैं जम्मू जा रहा था और मैं वैलिड लाइसेंस होल्डर हूं. मेरे पास लाइसेंस है लेकिन बदकिस्मती से जिस बैग में यह डायरी होती है उनमें से एक-दो कारतूस रह गया. फिर जब उन्होंने स्कैन किया, तो डिटेक्ट हो गया. इसके बाद जांच हुई. उन्होंने लाइसेंस और डॉक्यूमेंट्स चेक किए और मामला खत्म हो गया.”

विरोधियों पर लगाया आरोप

इसके बाद उन्होंने विरोधियों पर घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अब जो हमारे विरोधी हैं वो मामले को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने अपना लाइसेंस दिखाते हुए बताया कि इस सब में उनकी फ्लाइट मिस हो गई और अब वो सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि देरी से कोई दिक्कत नहीं है और हमें खुशी है कि वहां सिक्योरिटी विंग अच्छे से काम कर रही है.

क्या है मामला?

दरअसल रविवार को एनसी विधायक बशीर वीरी इंडिगो की फ्लाइट से सफर के लिए निकले थे लेकिन चेकिंग के दौरान उनके बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई. हालांकि पूछताछ और जांच में बशीर अपना लाइसेंस दिखाने में सफल रहे और उन्हें रिहा कर दिया गया. इसके बाद बशीर अहमद का वीडियो सामने आया और उन्होंने पूरी घटना की सच्चाई खुद बताई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |