शाजापुर न्यायालय परिसर में हुआ माननीय न्यायाधीश का विदाई समारोह एवं आगमन पर स्वागत समारोह कार्यक्रम

शाजापुर।। विशेष सत्र न्यायधीश मोहम्मद अजहर खान साहब का स्थानांतरण होने पर जिला अभिभाषक संघ शाजापुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वालित करने के पश्चात् विदाई ले रहे मोहम्मद अजहर खाँ साहब एवं श्री अंजनी नंदन जोशी ज़ी का अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा ज़ी ने शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। तथा नवागत विशेष सत्र न्यायधीश श्री अंजनी नंदन जोशी ज़ी का पद ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री ललित किशोर गर्ग ज़ी, एवं मोहम्मद अजहर खान साहब, अभिभाषक श्री नारायण प्रसाद पाण्डेय, मोहम्मद यूनुस खान, नरेन्द्र तिवारी, विवेक शर्मा एवं युवा महिला अधिवक्ता तंजीम सिद्दीक़ी, ने भी अपना अपना सम्बोधन दिया, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहाँ कि हमसे विदाई ले रहें न्यायधीश मोहम्मद अजहर खान साहब एवं नवागत विशेष सत्र न्यायधीश श्री अंजनी नंदन जोशी ज़ी के लिए शुभ दिन है क्योंकि आज धार्मिक परम्परा के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र है। इसी महूर्त ब्रह्माण्ड के रचियता भगवान ब्रह्मा ज़ी ने अपनी पूर्ति शारदा का विवाह किया था तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ज़ी का राज्याभिषेक भी इसी दिन सम्पन्न हुआ था। यह दिवस महत्वपूर्ण है और दोनों को अभिभाषक संघ कि और से शुभकामनायें प्रेषित कर भावभीनी विदायी दी गई। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिन धीरज सिसोदिया द्वारा किया गया एवं आभार अधिवक्ता श्री अजय दीक्षित ने किया। यह जानकारी अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता विवेक शर्मा ने दी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |