हरिद्वार: मनसा देवी की पहाड़ी पर रील बना रही थी युवती, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि…

लोगों में सेल्फी और रील का क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा है. रील बनाने के लिए लोग अपनी जान की बाजी लगाने में भी पीछ नहीं रह रहे. उत्तराखंड में धर्म नगरी हरिद्वार में भी शनिवार की दोपहर कुछ ऐसा ही देखने को मिला. यहां मनसा देवी की पहाड़ियों पर एक युवती रील बना रही थी. अचानक से उसका पैर फिसला और वह सीधा 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने उसे देखा और तुरंत उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया.

जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया है. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हरिद्वार पुलिस के मुताबिक युवती को फिलहाल ऋषिकेश एम्स के लिए रैफर किया गया है. हरिद्वार कोतवाली के प्रभारी कुंदन सिंह राणा के मुताबिक लोग यहां ऊंची पहाडियों से लेकर नदी की तेज धारा में घुस कर लोग सेल्फी लेते हैं और रील बनाते हैं. इसकी वजह से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है. ऐसे में पुलिस व अन्य एजेंसियां लोगों को सचेत भी करती हैं.

मुजफ्फर नगर की रहने वाली है युवती

शनिवार की दोपहर भी रील बनाने के चक्कर में बड़ा हादसा हुआ. इसमें एक युवती मनसा देवी की पहाड़ी पर रील बना रही थी. अचानक से उसका पैर फिसला और वह 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. युवती की पहचान उत्तर प्रदेश में मुजफ्फर नगर की रहने वाली 28 वर्षीय रेशु के रूप में हुई है. वह अपने परिवार के साथ मां मनसा देवी के दर्शन के लिए आई थी. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई है.

आए दिन होते हैं हादसे

उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बता दें कि मां मनसा देवी मंदिर के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु रोज यहां पहुंचते हैं. चूंकि यह मंदिर ऊंची पहाड़ी पर है और यहां से खूबसूरत वादियां नजर आती हैं, ऐसे में लोगबाग यहां सेल्फी लेने या रील बनाने से अपने को रोक नहीं पाते. कई बार किनारों पर रील बनाने या सेल्फी लेने के चक्कर में हादसे भी हो जाते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |