कार्यालय प्रमुख डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट शाजापुर श्री विक्रम सिंह ने वार्षिक कार्यालय निरीक्षण किया

शाजापुर
——
मुख्यालय होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन मध्य प्रदेश के रोस्टर अनुसार कार्यालय प्रमुख की हैसियत से डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2024 तक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

प्रथम दिवस कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्था चेक की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। इसी तरह द्वितीय दिवस होमगार्डस लाईन में जवानों की परेड, किट निरीक्षण तथा सम्मेलन आयोजित किया गया। परेड पर कुल 95 जवान उपस्थित थे, जिन्हें चार टोलियों में बांटा गया। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड श्री कमलेश सिंह हाड़ा द्वारा किया गया। परेड की सलामी के बाद डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह द्वारा प्लाटून में लगे जवानों का टर्नआउट चैक कर अच्छे टर्नआउट वाले जवानों को ईनाम भी दिया गया।

परेड के पश्चात जवानों के किट निरीक्षण की कार्यवाही की गई, जिसमें अच्छे एवं उत्कृष्ट किट वाले जवानों को पुरूस्कृत किया गया। किट निरीक्षण के पश्चात आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया तथा उपकरणों के संबंध में एसडीईआरएफ जवानों से जानकारी प्राप्त की एवं उपकरणों को व्यवस्थित एवं तैयार अवस्था में रखने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात जवानों का सम्मेलन (दरबार) आयोजित कर जवानों की समस्या को सुना गया तथा आवश्यक निराकरण किया गया। साथ ही मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों से भी अवगत कराया गया।

आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जिसमें मध्यप्रदेश होमगार्ड का बल भेजा जाना है के संबंध में जवानों को जानकारी दी गई। साथ ही आगामी त्यौहार दीपावली की अग्रिम शुभकामनाऐं समस्त होमगार्ड जवानों को दी गई। तत्पश्चात पुलिस लाईन सुबेदार सुश्री सीमा मोर्य के साथ उपस्थित हुए माँ उमिया विद्यालय शाजापुर के विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन उपकरणों का प्रदर्शन एवं उपकरणों के संबंध में जानकारी से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को घर पर उपलब्ध सामग्री से बाढ़ बचाव उपकरण तैयार करने एवं उनका उपयोग करने का डेमोस्ट्रेशन भी दिया गया। परेड पर कार्यालय में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारी एवं जवान उपस्थित थे।





Home Department of Madhya Pradesh

#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर न्यायालय परिसर में हुआ माननीय न्यायाधीश का विदाई समारोह एवं आगमन पर स्वागत समारोह कार्यक्रम     |     इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में दुकानदारों पर हो रहे हमले और ट्रैफिक जाम को लेकर व्यापारियों ने काले कपड़े पहनकर किया विरोध     |     बागेश्वर बाबा की हिंदुओं से अपील- सभी अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लगाना प्रारंभ करें     |     करंट लगने से तीन हाथियों की दर्दनाक मौत, वन विभाग करवा रहा पोस्टमार्टम     |     शादी डॉटकॉम पर युवती से की दोस्ती शादी का झांसा देकर किया रेप, जानिए पूरा मामला     |     चलती ट्रेन से प्रेमी जोड़े ने लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत     |     रायसेन में नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,पुलिस मामले की जांच में जुटी     |     भोपाल में पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था में धोखाधड़ी का मामला, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में प्रकरण दर्ज     |     गुना पहुंचे पूर्व CM दिग्विजय सिंह, कहा – कांग्रेस सरकार में कभी किसानों को लाठियों के बीच नहीं लेना पड़ी खाद     |     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलट गया मिनी ट्रक ,चार लोगों की मौत     |