UP उपचुनाव में अखिलेश यादव के सुर में बोल रहे हैं संजय निषाद, लखनऊ की सड़कों पर पोस्टर भी सेम

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद यूपी उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सुर में बोल रहे हैं. उन्होंने कहा है कि सीट के लिए नहीं जीत के लिए खड़े हैं. इसी तरह का बयान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी दिया था. कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अखिलेश ने कहा था कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे. बात सीट की नहीं बात जीत की है.

इतना ही नहीं, अखिलेश यादव की तरह निषाद पार्टी ने भी लखनऊ में ’27 के खेवनहार’ का पोस्टर लगाया है. यह पोस्टर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में लगाया गया है. इससे पहले लखनऊ में सपा ने ‘सत्ताईस के सत्ताधीश’ का पोस्टर लगाया था.

यूपी उपचुनाव में एक भी सीट ना मिलने के बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि सपा और कांग्रेस को हटाने के लिए पार्टी बनाई थी. अब वह ना आ जाए इसलिए एनडीए को जिताना है. दिल्ली में निषाद समाज के आरक्षण की बात हुई है. जल्द ही आरक्षण का निष्कर्ष निकलेगा. निषाद समाज बीजेपी को जिताए क्योंकि बीजेपी ही उनको अधिकार दिला सकती है.

जीत के लिए बीजेपी का जी-जान से समर्थन करेंगे- संजय

सीट ना मिलने के सवाल पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया. संजय निषाद ने कहा कि दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मेरी बात हुई है. उपचुनाव में चुनाव नहीं लड़ेंगे. जीत के लिए बीजेपी का जी-जान से समर्थन करेंगे. वहीं, दो सीटों की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि सीट के लिए नहीं जीत के लिए खड़े हैं. कभी-कभी परिस्तिथियों के हिसाब से काम करना पड़ता है. पिछली सरकार ने हमें OBC में डालकर अन्याय किया है.

‘सत्ताईस के सत्ताधीश’ के बाद अब ‘सत्ताईस के खेवनहार’

संजय निषाद के आवास के बाहर पोस्टर लगाया गया है और पोस्टर में लिखा गया है, ’27 के खेवनहार’. इससे पहले समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव का पोस्टर लगाया गया था, उसमें लिखा गया था ’27 के सत्ताधारी’. पूरे लखनऊ में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा गया है ’27 के खेवनहार’. इस तरह उपचुनाव से पहले यूपी की राजनीति में ‘सत्ताईस के सत्ताधीश’ के बाद अब ‘सत्ताईस के खेवनहार’ की भी एंट्री हो गई है. यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |