विजयपुर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, लिया नामांकन प्राप्त करने की व्यवस्थाओं का जायजा


#श्योपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आज विजयपुर पहुंचकर एसडीएम कार्यालय में स्थापित रिटर्निग आफिसर के कक्ष का अवलोकन किया तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों के नामांकन प्राप्त करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र सिंह तोमर, तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा इस दौरान नामांकन प्राप्त करने के लिए एसडीएम कार्यालय विजयपुर में बनाये गये आरओ कक्ष में की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा नामांकन प्राप्त करने के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न प्रपत्र लिये जाने के संबंध में की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा नामांकन फार्म भरने के दौरान प्रवेश द्वार से लेकर 100 मीटर की परिधि तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। इस अवसर पर उन्होंने एसडीएम कार्यालय परिसर में मौजूद फोर्स के जवानो को कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#विधानसभा_उपचुनाव_2024

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |