‘मुझे होटल में बुलाकर दोनों ने…’, BJP नेता और प्रॉपर्टी डीलर पर गैंगरेप का आरोप, मेकअप आर्टिस्ट ने सुनाई आपबीती

हरियाणा के हिसार में महिला मेकअप आर्टिस्ट से गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप बीजेपी के नेता और एक प्रॉपर्टी डीलर पर लगा है. महिला का कहना है कि घर खरीदने के लिए उसने प्रॉपर्टी डीलर से कॉन्टेक्ट किया. उसे डील के लिए होटल बुलाया गया. वहां फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे गैंगरेप किया गया. वहीं, बीजेपी नेता ने इन आरोपों को गलत बताया है. कहा कि किसी दूसरे प्रॉपर्टी डीलर ने उन्हें फंसाने की कोशिश की है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, हिसार में पिछले 8 महीने से काम कर रही मेकअप आर्टिस्ट ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. उसने भाजपा के निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मनदीप मलिक और प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप सहरावत पर गैंगरेप का आरोप लगया. बोली- घर दिलाने के बहाने दोनों आरोपी उसे एक होटल में ले गए. वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया. इससे उसकी तबीयत खराब होने लगी. चक्कर आने लगे. तब दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया.

मंगलवार को युवती का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया. बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. पुलिस होटल में लगे CCTV कैमरे भी खंगाल रही है. उधर, भाजपा नेता मनदीप मलिक ने आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि दूसरा प्रॉपर्टी डीलर जानबूझकर उन्हें फंसा रहा है.

पॉश कॉलोनी में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया- सर मुझे घर लेना था. इसके लिए मैंने मिल गेट रोड स्थित निवेश प्रॉपर्टी के मालिक प्रदीप सहरावत को फोन किया. प्रदीप ने मुझे घर दिलाने का वादा किया. प्रदीप सहरावत को मैंने दोबारा फोन किया तो भाजपा नेता मनदीप मालिक ने कॉल उठाया. उसने कहा कि अगर घर के बारे में बात करनी है तो बाइपास स्थित मिनी पंजाब होटल में आ जाओ. प्रॉपर्टी डीलर भी यहीं आ जाएगा. इसके बाद मैं होटल पहुंच गई.

कोल्ड ड्रिंक में मिलाई नशीली दवा

युवती का आरोप है कि यहां भाजपा नेता मनदीप मलिक मिले और उन्होंने कोल्ड ड्रिंक मंगवाई. कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह अचेत होने लगी. इसी दौरान प्रदीप सहरावत भी पहुंच गया. दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया. भाजपा नेता ने फिर उसे धमकी दी कि उसकी पहुंच सरकार में हैं. बोला- तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती. जो करना है कर लो.

बीजेपी ने कही ये बात

उझर, बीजेपी नेता मनदीप मलिक ने कहा- मेरा इस घटना से कुछ लेना-देना नहीं है. प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप सहरावत ने एक कंपनी के खिलाफ शिकायत की थी, जिसे लेकर दूसरे पक्ष को नुकसान हुआ था. इस बारे में प्रॉपर्टी डीलर और दूसरे पक्ष की पंचायत भी हुई थी. इस पंचायत में मुझे भी बुलाया गया था. साजिश के तहत युवती के जरिए खेल खेला गया है. मैं तो इस लड़की को जानता तक नहीं हूं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |