राजस्थान: धौलपुर में भीषण हादसा, बस ने टेंपो में मारी टक्कर; 8 बच्चों सहित 11 की मौत

राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां स्लीपर कोच बस ने एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में टेंपो सवार 11 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पांच बच्चे, तीन बच्चियां, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

टेंपो सवार बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला निवासी हैं. ये लोग बरौली गांव में भात कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. यहां से सभी टेंपो से वापस लौट रहे थे. इसी बीच, एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के नजदीक ये हादसा हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और टेंपो से शवों को बाहर निकाला. वहीं, घायलों को धौलपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. इनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है.

टेंपो पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त

इस हादसे में टेंपो पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है. सड़क पर वाहन के पुर्जे बिखरे दिखाई दिए. गाड़ी के शीशे टूटकर सड़क पर बिखरे पड़े थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के पीछे बैठे लोग वाहन में ही फंसे रहे. टक्कर के बाद टेंपो में बैठे कुछ लोग सड़क पर आकर गिर गए. यह हादसा शनिवार रात साढ़े 11 बजे के करीब हुआ है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना भेज दी गई है. वे धौलपुर आ रहे हैं. क्षतिग्रस्त टेंपो को पुलिस ने सड़क से किनारे हटवा लिया है.

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

पुलिस ने बताया है कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है. घायलों में स्लीपर कोच का ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं. हादसे की सूचना मिलते ही उप जिला कलेक्टर दुर्गा प्रसाद मीणा, सर्किल ऑफिसर महेन्द्र कुमार मीणा, बाड़ी पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.

घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल

इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा. कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई. हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए जाम को हटा दिया. पुलिस ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. हादसे के बारे में राहगीरों से जानकारी ली गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |