NC को मुस्लिमों की पार्टी बताने वालों को उमर अब्दुल्ला ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर के एक बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा किपिछले 8 सालों में नेशनल कांफ्रेंस को कमजोर करने की नहीं, बल्कि मिटाने की कोशिश की गई थी. किसी ने सोचा नहीं था कि जम्मू कश्मीर के चुनाव के बाद यह नतीजा होगा. जम्मू कश्मीर के लोगों को आज सलाम करना चाहता हूं, जिस तरीके से उन्होंने अपने वोटो का इस्तेमाल किया. साल 2018 में लोगों की चुनी हुई सरकार जब चली गई, तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन आज मैं लोगों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि मैं जम्मू-कश्मीर के लिए काम करूंगा.

उन्होंने आगे कहा कि मैंने पहले दिन से कहा था कि यह हुकूमत सबकी होगी. इसमें नुमाइंदे सबके होंगे, इसमें आवाज सबकी होगी और हम खिदमत (सेवा) सिर्फ उन लोगों की नहीं करेंगे, जिन्होंने नेशनल कांफ्रेंस को वोट दिए हम खिदमत करेंगे तो पूरे जम्मू कश्मीर की आवाम की खिदमत करेंगे. डिप्टी सीएम बनाना कोई मजबूरी नहीं थी हमारी लेकिन हमने जम्मू का डिप्टी सीएम बनाया.

मुसलमानों की पार्टी पर जवाब

उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि यह उन लोगों के लिए जवाब है जो पिछले इलेक्शन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ अंगुली उठाकर यह कहते थे कि नेशनल कॉन्फ्रेंस मुसलमानों की पार्टी है. इस पार्टी में मुसलमानों के अलावा किसी के लिए जगह नहीं है. कहते थे कि यह कश्मीरियों की जमात है. यहां जम्मू का कोई नहीं होगा, खानदानी लोग हैं, जिन्हें खानदान के अलावा कुछ नहीं दिखता है. अब हमें जब डिप्टी सीएम बनाना था, तो हमने जम्मू से बनाया और हिंदू बनाया. मेरे खानदान से उनका कोई लेना-देना नहीं था.

जनता के लिए कही यह बात

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अभी तक हुकूमत में आने का कोई फैसला नहीं लिया है, जिस तरीके से परिसीमन आयोग करवाया गया था ताकि एक पार्टी को फायदा हो. अब हमारे लिए मुश्किल का काम शुरू हो जाता है क्योंकि अब हमें लोगों के लिए काम करना है लोगों की जितनी भी परेशानी है उसको दूर करना है. जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांग्रेस ने गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |