डॉ. तृप्ति जैन ने किया शहर को गौरवान्वित – भाषाओं को बढ़ावा देने भारत सरकार ने किया आमंत्रित

शाजापुर। प्राच्य विद्यापीठ के पूर्व निदेशक व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. सागरमल जैन की पौत्री डॉ. तृप्ति जैन को भारत सरकार ने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में दिल्ली में आयोजित बैठक में विशेष सदस्य के रूप में आमंत्रित किया है, जिन्होंने बैठक में शामिल होकर अपने विचार व सुझाव दिए।
दरअसल डॉ. तृप्ति जैन वर्तमान में कर्नाटक राज्य के बैंगलोर में प्राकृत एवं जैन अध्ययन केंद्र जैन विश्वविद्यालय की विभागध्यक्ष भी हैं। जिन्हें भारत सरकार द्वारा शास्त्रीय विरासत को बढ़ाना, मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली को बढ़ावा देने की रणनीतियां हेतु आयोजित बैठक में एक विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया है। ताकि डॉ. जैन हाल ही में नामित शास्त्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए अपनी अंतर्दृष्टि और रणनीतियों को साझा कर सकें। साथ ही उनकी सांस्कृतिक विरासत और महत्व का जश्न मना सकें और इस संबंध में चल रहे प्रयासों के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना कर सकें। उक्त बैठक दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित हुई, जिसमें डॉ. जैन सम्मिलित हुई।
000000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती के साथ कार्यवाही करें – शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना ने दिए साप्ताहिक बैठक में निर्देश     |     Shajapur वाहनों से शमन शुल्क राशि 12 हजार रूपये वसूल की     |     पांढुर्णा : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि     |     उज्जैन में भी साधु-संतों और महंत के लिए स्थायी आश्रम बनाए जाएंगे: सीएम मोहन यादव     |     जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में MP के इंजीनियर ने गंवाई जान, पलक झपकते ऐसे आई मौत     |     छतरपुर पुलिस ने पकड़े गांजे के पेड़, आरोपी गिरफ्तार     |     MP में महिला वर्कफोर्स के रिसोर्स पूल तैयार करने के लिए जल्द बनेगा ऑनलाइन पोर्टल- मंत्री निर्मला भूरिया     |     इंदौर में सगे भाइयों ने मिलकर पड़ोसी युवक को मारे चाकू, घायल का इलाज जारी     |     डिंडोरी के कलेक्ट्रेट में निकला कोबरा सांप, मचा हड़कंप     |     10 आदमी बम के साथ सवार हो गए हैं, हर कोई कब्र में समा जाएगा…एयर इंडिया फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी     |