गौशालाओं में गौवंश का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें – आगर मालवा कलेक्टर श्री सिंह ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा

आगर मालवा
—000—
समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सभी गौशालाओं में गौवंश का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, यह निर्देश कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक लेकर सभी जनपद सीईओ को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर, एडीएम श्री आरपी वर्मा, एसडीएम आगर श्रीमती किरण बरबडे, डिप्टी कलेक्टर श्री सर्वेश यादव, श्रीमती मनीषा कौल सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने समाधान आनलाईन कार्यक्रम एवं सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित शिकायतों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधानकारी निराकरण कर संतुष्टि पूर्वक बंद करवाये एवं पोर्टल पर जवाब दर्ज करवायें। सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियत लक्ष्य अनुसार राजस्व वसूली समय-सीमा में की जाए, आरआरसी वसूली के लिए बैंक से समन्वय कर नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाही, एक सप्ताह मे प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यो के लिए अधिकारी जमीन आवंटन के आरसीएमएस पोर्टल पर आवेदन करें, तहसीलदार त्वरित कार्यवाही करते हुए जमीन आवंटन करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने सोयाबीन उपार्जन पंजीयन की समीक्षा कर, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया सभी पात्र किसानों के पंजीयन निर्धारित समयावधि में करवाया जाए, उपार्जन केन्द्रों पर सोयाबीन खरीदी हेतु पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाए। सभी विभाग प्रमुख शासन की स्व-रोजगार योजनाओं में लक्ष्य अनुसार ऋण स्वीकृत करवाकर बैंकों से वितरण करवाये।
कलेक्टर ने आँगनबाडी केंद्रों के निर्माण कार्यां की समीक्षा कर समयसीमा मे पूर्ण करवाने के निर्देश सीईओ जनपद एवं सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग को दिये, उन्होंने कहा कि जो भवन पूर्ण हो चुके हैं उनमें समारोह पूर्वक प्रवेश करवाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अधिसूचित सेवाओ मे पदाभिहीत अधिकारी समयावधि में प्रकरणों का निराकरण करे, जो अधिकारी समयावधि में प्रकरणों का निराकरण नहीं करें, उनके विरुद्ध नियमानुसार शास्ति अधिरोपित कर वसूली करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |