शाजापुर, 12 अक्टूबर 2024/ शाजापुर जिला मुख्यालय पर विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। गया इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने हवन पूजन किया इस दौरान पूजन और हवन में विधायक अरुण भीमावद, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट विक्रम सिंह मालवीय, सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, ट्रेफिक टीआई सौरभ शुक्ला, आर आई वंदन, सूबेदार रवि वर्मा, सूबेदार सौरभ चौहान ने भी भाग लिया।कार्यक्रम के अंत मे पुलिस जवानों द्वारा हर्ष फायर भी किये गये।


