नवागत कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने पदभार ग्रहण किया

#श्योपुर/
नवागत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया, इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम श्योपुर श्री मनोज गढवाल, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, डीपीओ महिला बाल विकास श्री ओपी पाण्डेय, जिला कोषालय अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डोरिया, सहायक संचालक श्री रिशु सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत वर्ष 2013 बैच के आईएएस ऑफिसर श्री किशोर कुमार कन्याल को श्योपुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के क्रम में नवागत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज दोपहर को कलेक्ट्रेट कार्यालय श्योपुर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया।

इसके पूर्व नवागत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल शहर के प्रसिद्ध श्री गणेश जी मंदिर टोडी बाजार दर्शन करने के लिए पहुंचे, इसके उपरांत कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। श्योपुर जिले में आगमन पर नवागत कलेक्टर श्री कन्याल का अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा बुके भेंटकर स्वागत किया गया।

भारतीय प्रशासनीक सेवा के अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल इसके पूर्व वन विभाग में उप सचिव, कलेक्टर शाजापुर सहित ग्वालियर में सीईओ जिला पंचायत, नगर निगम कमिश्नर, अपर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दें चुके है।

दिलों में जगह बनाने वाले हैं कलेक्टर किशोर कन्याल♥️
किशोर कान्याल की चर्चा सादगी वाले अधिकारियों में होती है। इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब वो ग्वालियर नगर निगम के निगमायुक्त हुआ करते थे। उस वक्त वृद्धजन पेंशन के लिए एक बुजुर्ग महिला काशीबाई नगर निगम मुख्यालय पहुंची, लेकिन काशीबाई सीढ़ी नहीं चढ़ सकी और एक सीढ़ी पर ही बैठ गई। इतने में किशोर कान्याल आ गए। उन्होंने बुजुर्ग महिला को सीढ़ी पर बैठा देखा तो खुद भी सीढ़ी पर बैठ गए। उन्होंने बुजुर्ग महिला से शिकायत सुनी। महिला ने बताया कि पेंशन नहीं मिल रही है। इस पर निगमायुक्त रहे किशोर कान्याल ने तुरंत ही बुजुर्ग महिला की पेंशन शुरू करवा दी।

बेसहारा लोगों को बेटी की शादी में बुलाया##
फरवरी 2023 में किशोर कान्याल ने अपनी बेटी की शादी की थी। इस शादी का समारोह एक होटल में आयोजित किया गया था। बेटी की शादी में भी किशोर कान्याल ने कुछ ऐसा किया कि इनकी चर्चा पूरे प्रदेश में हुई। दरअसल किशोर कान्‍याल ने बेसहारा लोगों को बेटी की शादी में आमंत्रित किया और उन्हें होटल में खुद खाना परोसा था। इतना ही नहीं, किशोर कान्याल की बेटी भी खाना परोसते हुए नजर आई थीं।


CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर में ईको गाड़ी बन गई आग का गोला, विस्फोट जैसी आई आवाज     |     भारत-पाक तनाव पर MP में भी अलर्ट, ग्वालियर कलेक्टर ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में की बड़ी बैठक     |     दोस्ती की आड़ में धोखा, पति के दोस्त ने धमकी देकर जबरन बनाए संबंध, महिला हुई गर्भवती     |     दतिया में 12वीं कक्षा में फेल होने के बाद छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा बनाकर की आत्महत्या     |     ये वक्त अंतिम निर्णय लेने का…पाक की हरकतों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान     |     तालाब में अचानक दिखे नंदी! 10वीं शताब्दी की प्रतिमा देखकर हैरान हो गए लोग..     |     मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बदलेंगे मौसम के मिजाज, 12 मई तक दोनों राज्यों में तूफान, गरज के साथ होगी बारिश     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद ओंकारेश्वर भगवान से भारतीय सेनाओं के विजय की कामना! POK मिलाकर हिंगलाज माता मंदिर को पाने के लिए हुई प्रार्थना     |     प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश     |     CM मोहन यादव ने जनजातीय शिल्पग्राम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ,बोले- कलाकारों के साथ खड़ी है सरकार     |